32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल के द्वारा पुलिस परिवार के लोगो का बड़ी संख्या में कराया गया कोविड टीकाकरण

एक ही दिवस में पुलिस परिवार के 100 लोग हुए लाभान्वित।
अब तक में टीकाकरण के लिए पात्र सीधी पुलिस परिवार के लगभग 90 प्रतिशत से भी अधिक लोगों का कराया गया वैक्सीनेशन ।

सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह हमराह सूबेदार गीता प्रजापति एवं टीम के द्वारा आज दिनांक को रक्षित निरी0 कार्यालय सीधी में पुलिस परिवार के 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें एक ही दिन में 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 क्राइम ब्रांच बड़ी सफलता, चार तस्करों के साथ एक करोड़ का गांजा पकड़ा

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की पहल के बदौलत आज दिनांक को रक्षित केंद्र सीधी में पुलिस परिवार के सदस्यों के टीकाकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में टीकाकरण करवाने आने वाले सदस्यों का सर्वप्रथम बीपी एवं पल्स तथा ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया तत्पश्चात उनका रजिस्ट्रेशन करवाकर सोशल डिस्टेंसिंग को मद्दे नजर रखते हुए वैक्सीनेशन करवाया गया। वैक्सीनेशन के पश्चात लगभग आधे घंटे विश्राम करने हेतु तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी । जिन लोगों के पास आवागमन के लिए साधन उपलब्ध नहीं थे उन्हें पुलिस विभाग की शासकीय बस द्वारा लाया एवं वापस घर पहुंचाया गया।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका : 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन

पुलिस परिवार के सदस्यों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने के लिए कल दिनांक 03.06.5021 को पुलिस की चारों रहवासी कालोनियों जिसमें नौढ़िया, 84 क्वार्टर ,थाना कोतवाली आवासीय परिसर कथा न्यू पुलिस लाइन कॉलोनी में जाकर स्वयं रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह एवं सूबेदार गीता प्रजापति द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं वैक्सीनेशन का लाभ बताया गया तथा यह समझाइश दी गई यह आपकी सुरक्षा के लिए है जो तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई गई हैं इस पर आप लोग ध्यान ना दें एवं वैक्सीनेशन के लिए पात्र सभी व्यक्ति कल दिनांक को पुलिस लाइन में आकर वैक्सीनेशन का लाभ लें।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, ओपन बुक पद्धति से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा

वैक्सीनेशन की समस्त कार्रवाइयों में रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह, सूबेदार गीता प्रजापति, आरक्षक आनंद पांडे, रोशन सिंह चौहान ,श्रीनिवास जयसवाल , मोहित शर्मा , महिला आरक्षक दीप्ति मिश्रा तथा प्रतिमा सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ नागेंद्र दुबे एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 फूड इंस्पेक्टर ने एसडीएम के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगायाआरोप, कलेक्टरने एसडीएम को किया बर्खास्त

पुलिस परिवार का मुखिया होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है कि मेरे परिवार का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। इसी कारण अपने पुलिस परिवार के सभी व्यक्तियों को कोरोना से सुरक्षित रखना भी मेरा दायित्व है। इसलिए आज दिनांक को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया गया था जिसका पुलिस परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया है।
पंकज कुमावत (पुलिस अधीक्षक सीधी)

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की जिला बैठक सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

चुनाव से पहले घोषणाओं की बारिश करते हैं शिवराज सिंह,चुनाव के बाद उसे रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी मादक पदार्थ स्मैक एवं गांजे के साथ सीधी पुलिस के गिरफ्त में

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

कोतवाली पुलिस ने खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी की किया गिरफ्तर - MP Sidhi News June 4, 2021 at 9:04 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल के द्वारा प… […]

Reply
कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 28 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 8 नए कोरोना संक्रमित मि June 4, 2021 at 9:14 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल के द्वारा प… […]

Reply
।। सायबर एडवाइजरी, सायबर सेल जिला पुलिस बल सीधी ।। - MP Sidhi News June 4, 2021 at 9:24 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल के द्वारा प… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!