29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

फूड इंस्पेक्टर ने एसडीएम के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगायाआरोप, कलेक्टरने एसडीएम को किया बर्खास्त

खातेगांव में फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने खातेगांव एस डी एम (SDM) संतोष तिवारी पर सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसडीएम उन्हें व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजते हैं और रात में उनके घर आने की बात कहते हैं। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया है। साथ ही देवास कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक दल का गठन भी किया है।फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोप से हड़कंप मच गया है।

प्रियंका अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम उन्हें जबरन अपने ऑफिस में बुलाकर गलत हरकतें करते हैं। इतना ही नहीं वो बार बार उन्हें केबिन में बुलाते हैं और प्रताड़ित करते हैं। इसके बाद पीड़िता ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की है जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीएम को पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में प्रियंका अग्रवाल ने कुछ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें व्हाट्सएप चैटिंग शामिल है। इसी के साथ उनका कहना है कि ऑफिस में लगे कैमरे में भी सारी घटना कैद हुई हैं और इस आधार पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसडीएम बता रहे खुद को बेकसूर
एसडीएम संतोष तिवारी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। पिछले दो माह से गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। इसमें 150 क्विंटल की धांधली पाई गई थी। ये साजिश रची जा रही है। वह ब्लैकमेल कर रही हैं। तिवारी के मुताबिक इससे पहले भी फूड इंस्पेक्टर आरोप लगा चुकी हैं।

Related posts

ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधायक दल की बैठक में मिले थे 18 वोट, इसलिए कमलनाथ बने CM

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली रेमडेसिविर को लेकर जबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी,गुजरात पुलिस ने जबलपुर से एक दवा व्यवसायी को किया गिरफ्तार, 3 दवा की दुकान सील

MP SIDHI NEWS TEAM

गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- 1 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!