
सावधान! टेक्नालाॅजी के इस दौर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो वैश्विक महामारी का फायदा उठाते हुये कोविड-19, टोयटा 80वी एनिवर्सरी एवं Online Tracking Delivery जैसे विभिन्न माध्यम से लोगों से जानकारी हासिल कर ये गिरोह उनसे ठगी कर रहा है। पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत, इस प्रकार की ठगी से बचने के मद्देनजर एडवाइजरी जारी कर जिला वासियों से किसी तरह के प्रलोभन या बहकावे में न आने का आग्रह करते है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी की किया गिरफ्तर
- कोविड 19 Vaccine Free Registration के नाम पर SMS Worm का प्रसारित होना।- हैकर्स द्वारा कोविंड 19 वैक्सीन के की रजिस्ट्रेशन की आड़ में SMS Worm को प्रसारित किया जा रहा है। एन्ड्राइड SMS Worm लोगों को Fake Free Registration के Text Message के रूप में भेजा जा रहा है।
Ex.
(REGISTER FOR COVID-VACCINE
from age 18+
Register for vaccine using
COVID-19 app. Download from below
Link http://tiny.cc/COVID-VACCINE)
यह पीडित के Contacts पर स्वयं ही SMS द्वारा Malware को Download की जाने वाली Link के साथ प्रसारित हो सकता है। जैसे ही Link द्वारा App Download किया जाता है पीडित से Phone Contacts की परमिशन के साथ तीन और अन्य परमिशन प्राप्त की जाती है। परमिशन प्राप्त किए जाने उपरात हैकर्स द्वारा यूजर के डाटा का अनाधिकृत प्रवेश मिल जाता है एवं यूजर के Contacts को Worm प्रसारित हो जाता है।
खबर यह भी है👉👉👉 पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल के द्वारा पुलिस परिवार के लोगो का बड़ी संख्या में कराया गया कोविड टीकाकरण
सुझाव:-
- अज्ञात स्त्रोत के Sms Alert से सावधान रहे विशेषकर जिसमे Download की जाने वाली Link है।
- Registration सिर्फ कोविड पोर्टल अरोग्य सेतु App एवं उमंग App के माध्यम से ही किये जा रहे है।
- Toyota 80th anniversary celebration के नाम से धोखाधड़ी।- जालसाजो द्वारा Social Mediya Platform पर “Toyota 80th Anniversary celebration ! through the Questionnaire, You will Have a chance to get Toyota Corolla” का Message प्रसारित किया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजी जा रही है जिसे क्लिक किए जाने पर एक फार्म खुलता है जिस पर यूजर को अपना व्यक्तिगत डाटा भरने के लिए कहा जाता है। इस प्रश्नावली पेज पर लोगों के कमेटस भी होते है जिसमें लोगों के द्वारा सर्वे में भाग लिए जाने पर Toyota Corolla मिलने का झूठा दावा किया है। विदित है कि लिंकhttp://freegift-758-985.cn को अधिकृत कंपनी द्वारा प्रसारित नहीं किया गया है। प्रसारित लिक मे .cn का जो डोमेन है वह एक चाईनीज डोमेन है।
- Online Tracking Delivery के नाम पर धोखाधड़ी।-जालसाजो द्वारा Online Delivery को Track किए जाने के लिए text message फर्जी लिंक के साथ प्रसारित किया जा रहा है। लिक को क्लिक किए जाने पर वित्तीय धोखाधडी हो सकती है। इस मैसेज में डिलवरी को track किए जाने की जानकारी होती. है तथा फर्जी एप को डाउनलोड किए जाने का लिंक होता है। यह एप को डाउनलोड करने पर जालसाजों द्वारा व्यक्तिगत डाटा जैसे- पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल. कॉन्टेक्ट को चुराया जा सकता है। इस एप के माध्यम से जालसाज द्वारा लोगों के बैंक एकाउंट से पैसे चुरा सकता है।
सुझाव:- यदि धोखे से फर्जी एप को डाउनलोड कर लिया गया है तो फोन को तत्काल रिसेट कर लें जिससे धोखेबाज तक व्यक्तिगत जानकारी न पहुँच सके और आगे धोखाधड़ी होने से बचा जा सके।

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 ।। सायबर एडवाइजरी, सायबर सेल जिला पुलि… […]