28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया स्वच्छता एवं जन्म दिवस,भारत पुण्य भूमि, संत गाडगे महान समाज सुधारक – इंद्र शरण 

सीधी । स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी महाराज जयंती के अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में विचार संगोष्ठी और स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद विकलांग आश्रम सीधी में आयोजित किया गया। 

स्वच्छता अभियान के पश्चात विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भारत पुण्य भूमि है। यहां समय-समय पर संतों एवं महापुरुषों का अवतरण होता रहता है। संत गाडगे महान समाज सुधारक एवं महान संत थे। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने संत गाडगे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, शिवदान साकेत, अजा मोर्चा महामंत्री श्यामसुंदर दास, किसान मोर्चा महामंत्री संदीप द्विवेदी रिंकू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री संजय सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष निशा सिंह, आशीष चौबे, बृजेश साकेत, शोभनाथ कोरी, राजेश कोरी, लोलरी साकेत, श्यामकली साकेत, अजय रावत, संगीता साकेत, राजेश साकेत, नीलू साकेत, दीन बंधु साकेत, रामकुमार साकेत, प्रवीण विश्वकर्मा, जगदीश रजक,स्यामलाल साकेत, किशोर साकेत, रामू साकेत, मुन्नी साकेत,डब्बू साकेत,रनिया साकेत, ललिता साकेत, मन्तू साकेत, रामावतार साकेत, अजीत साकेत, रामरतन साकेत, छोटेलाल साकेत, छठिलाल साकेत, कुसुमकली साकेत सहित भाजपा अजा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों को लेकर जनता का विश्वास करें अर्जित – महामंत्री रावत

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर सीधी सांसद ने बढ़या मदत के हाथ,आक्सीजन के लिये दिये 90 लाख…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!