22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

डबल मर्डर से सनसनी: जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या, मां घायल

इंदौर : अनलॉक होते ही इंदौर में अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चंदन नगर इलाके में सुबह दो भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार नईम और छोटू नामक शख्‍स की यहां हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्‍या जमीन के विवाद में हुई है। पुलिस के अनुसार चंदननगर की गरीब नवाज कॉलोनी में वारदात हुई। इसमें 70 साल की महिला खुर्शीद बी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, ओपन बुक पद्धति से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा.

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह पांच बजे की है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं, पुलिस भी मौके पर कैंप कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। ताजा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी का है, जहां अहले सुबह बदमाशों ने जमीन के विवाद में हमला कर दो भाइयों नईम और छोटू की हत्या कर दी। वहीं, हमले में मृतकों की मां खुर्शीद बी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार भिक्षावृति करता था और अरोपी मृतक के पड़ोस में ही रहते हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 फूड इंस्पेक्टर ने एसडीएम के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगायाआरोप, कलेक्टरने एसडीएम को किया बर्खास्त.

बताया जा रहा है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और कॉलोनी में आए दिन विवाद करते हैं। घटना के बाद तीन ईमली बस स्टैंड से पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।गुरुवार को भी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवारों का विवाद हुआ था। जिनमें दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। वही आरोपियों ने सुबह में 15-20 लोगों के साथ हमला कर दिया, जिसमें नईम वे छोटू की मौके पर मौत हो गई।आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related posts

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एवं कांग्रेस विधायक क्राइम ब्रांच में शिवराज सिंह जी के ख़िलाफ़ कोरोना की मौतों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध संबंध का शक; बड़ा भाई बना छोटे भाई की जान का दुश्मन

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें डाउनलोड, देखें टॉपर्स की लिस्ट

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!