28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जी शादियां करवा कर करोड़ों रुपए घोटाला करने वाला जनपद CEO गिरफ्तार हुआ

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जी शादियां करवा कर करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाला जनपद पंचायत का सीईओ आज गिरफ्तार हुआ है। राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विदिशा जिले के सिरोंज जनपद पंचायत के CEO शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद सीईओ ने कोरोना काल के दौरान शादियों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 30 करोड़ से ज्यादा का पेमेंट करा दिया था। शोभित त्रिपाठी मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू हैं।

गिरफ्तार जनपद सीईओ पर आरोप है कि इन्होंने विदिशा जिले की सिरोंज जनपद पंचायत में कोरोना काल में 5 हजार 923 विवाह के मामले स्वीकृत कर 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपए का पेमेंट कर दिया गया। मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने उठाया था।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को जांच के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोटाले पर नाराजगी जताई। इसके बाद CEO शोभित त्रिपाठी को निलंबित कर दिया था।

ऐसे पकड़ में आया मामला, EOW ने दर्ज की FIR

जांच में सामने आया कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन था। सार्वजनिक विवाह कार्यक्रम प्रतिबंधित थे। बावजूद इसके सिरोंज जनपद पंचायत के CEO ने एक अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 के बीच 3500 हितग्राहियों को विवाह सहायता के नाम पर राशि वितरित कर दी। मामला पकड़ में आते ही EOW ने एक महीना पहले जनपद सीईओ एवं अन्य पर FIR दर्ज की।

ऐसे की हेराफेरी

जनपद सीईओ एवं अन्य कर्मचारियों ने लॉकडाउन के दौरान ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हजारों शादियां करवा दी। ताज्जुब इस बात का है कि इनमें ऐसे कई लोग शामिल हैं, जिनकी शादी पहले ही हो चुकी थीं। उनके नाम पर भी सरकारी सहायता राशि निकाली गई है। यह पैसा मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत निकाला गया है। मामला सामने आने के बाद शोभित त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया था।

ऐसा भी कर दिखाया

जांच में सामने आया कि 27 साल के युवक की तीन बेटियों की शादी करा दी गई। तीनों के नाम पर 51-51 हजार रुपए स्वीकृत कर पैसा निकाल लिया गया। कई ऐसे लोग भी सामने आए, जिन्होंने सहायता के लिए आवेदन भी नहीं दिया था। जांच एजेंसी को कई हितग्राहियों के दस्तावेज भी नहीं मिले। माना जा रहा कि घोटाला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के दस्तावेज गायब कर दिए। एसडीएम के अलावा अन्य कर्मचारियों की भी भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

6 हजार बोगस शादियों की शिकायत

MP news; जांच एजेंसी को मिले साक्ष्य में सिरोंज में वर्ष 2019 से 2021 के बीच 5923 शादियां की गई हैं। सभी हितग्राहियों को 51-51 हजार रुपए वितरित किए गए हैं। EOW ने जांच शुरू की, तो इसमें सामने आया कि कोरोना काल में एसडीएम ने 3500 जोड़ों की शादियों के नाम पर सरकारी पैसा निकाला है।

Related posts

नहीं मिली उमा भारती को अभिषेक की अनुमति, ताला खुलने तक अन्न त्यागा, मौके पर भारी पुलिस बल

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में चरित्र संदेह पर पति ने किराएदार और फिर पत्नी काे चाकू से गोद डाला,दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी …

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!