24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
धर्ममध्यप्रदेश

सुख, समृद्धि लाएगा अगला साल: भगवान नृसिंह की मूर्ति ने दिया संकेत

देवास। मान्यता 3 बार नदी में छोड़ने पर तैरे तो आती है खुशहाली, देवास जिले के नृसिंह घाट पर भगवान नृसिंह की साढ़े सात किलो वजनी पाषाण मूर्ति भमोरी डोल ग्यारस पर नदी में डाली गई। मूर्ति तैरने लगी। ऐसा तीन बार किया गया और हर बार मूर्ति तैरती रही। स्थानीय लोगों की मान्यता के अनुसार प्रतिमा तैरने का अर्थ है कि आने वाला साल सुख-समृद्धि लाएगा। मूर्ति के तैरते ही घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने भगवान नृसिंह के जयकारे लगाए।

शुक्रवार को नृसिंह मंदिर से सभी मंदिरों के डोल घाट पर एकत्रित हुए, जहां सभी पुजारियों ने स्नान कर नदी की पूजा की। उसके बाद पंडित राहुल वैष्णव ने दीपक जलाकर भगवान नरसिंह की7.5 किलो की पाषाण प्रतिमा को नदी में छोड़ा। मूर्ति को इस बार पं. राहुल वैष्णव द्वारा मंत्रोच्चार के साथ तीन बार नदी में डाला गया। तीनों बार मूर्ति तैरने लगी। हाटपिपल्या में दोपहर तीन बजे से ही घाट पर श्रद्धालु जुटने लगे थे। घाट और आसपास करीबन 10 हजार लोग प्रतिमा तैराने की प्रक्रिया को देख रहे थे। वहीं, प्रतिमा के ऊपर चढ़ाने वाली माला की बोली लगाई गई। प्रकाश भवानीराम चौहान ने 45 हजार रुपए में माला ली।

यह है मान्यता

किवदंती के अनुसार, हर साल डोल ग्यारस पर प्रतिमा को तीन बार पानी में तैराया जाता है। जितनी बार मूर्ति तैर जाती है, उससे आने वाले वर्ष का आकलन किया जाता है। तीनों बार प्रतिमा तैरने पर आने वाला साल खुशहाल रहने का अनुमान लगाया जाता है।

Related posts

कोरोना की तीसरी लहर का डरावना मंजर,प्रदेश में एक दिन में हुई 8 मौतें, उज्जैन में दो, 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश के कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश,सभी जिलों के अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 43 लाख को मिलेगा लाभ, शासकीय योजना में तेजी के होंगे प्रयास

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!