28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबमेरा विंध्य

ASI का दांत से कान काटकर कुएं में कूद गया युवक, कहा- भूत ने कहा था कच्चा मांस खाने के लिए

सिंगरौली एमपी के सिंगरौली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सिंगरौली में अंधविश्वास के चक्कर में आदिवासी युवक ने एएसआई का कान काट लिया है। उसने कहा कि भूत ने कच्चा मांस खाने के लिए कहा था, इसलिए ऐसा कर दिया है।

दरअसल, आपसी झगड़े की सूचना मिलने पर एएसआई इंद्राज मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान एक आदिवासी ने युवक ने दांत से उनका कान काट लिया और कुएं में कूद गया। घायल एसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि भूत ने कच्चा मांस खाने के लिए बाध्य किया था, इसलिए एएसआई का कान काटकर खाया है।

पूरा मामला सिंगरौली जिले के आदिवासी बहुल इलाके सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनगुड़ी चौकी का है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आदिवासी ग्रामीण शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई इंद्राज मिश्रा अपने पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर जाकर देखा तो आदिवासी झगड़े कर रहे थे। कई लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसी दौरान आरोपी देवधर्म सिंह गोड शराब के नशे सड़क पर लेटा हुआ था। एएसआई जैसे ही उसके पास पहुंचे, आरोपी ने दांत से एएसआई इंद्राज मिश्रा कान काटकर कुएं में कूद गया। वहीं, स्थिति गंभीर होने के बाद एएसआई को रीवा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने बचाव करने का जब प्रयास किया तो आरोपी देवधरम सिंह गाली-गलौज करते हुए अपने घर के बगल में स्थित कुएं में कूद गया.वहीं मौजूद गांव वालों ने पुलिस की सहायता करते हुए देवधरम सिंह गोंड़ को कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Related posts

पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की पिटाई, लॉकडाउन तोड़ने का था आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर: रीवा न्यायालय के जज की कोरोना की जंग में हुई हार…

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली से पुणे ले जा रहे 75 लाख की एल्यूमीनियम की सिल्ली को ट्रक मालिक ने मनेंद्रगढ़ में 25 लाख में बेचा, तीन गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!