23.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

अजब गजब : मोबाइल टॉवर हो गया चोरी,पुलिस ने दर्ज चोरी की FIR

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अनूठी चोरी हुई।चोरी की घटनाओं के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन कभी यह सुना है कि पूरा टॉवर ही चोरी हो गया हो।मोबाइल टॉवर चोरी की घटना बहोड़ापुर के ट्रांसपोर्ट नगर की है।ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में आनंद नगर मोबाइल टावर को चोर पूरे सामान सहित खोलकर ले गए ।मोबाइल टॉवर GTL कंपनी का है। टावर की देखरेख करने वाली कंपनी ने टावर चोरी की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी पुत्र रामचंद्र तिवारी GTL इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी कंपनी का काम मोबाइल टावर की देखरेख का है\

👉👉👉 रविशंकर प्रसाद और जावडेकर को जल्द संगठन में मिल सकता है पद,बीजेपी राष्ट्रीय सचिवों के साथ जेपी नड्डा की बैठक

बहोड़ापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में कंपनी का मोबाइल टावर शारदा सिंह पत्नी तपेश्वर सिंह के खेत में लगा था। कुछ महीने पहले मोबाइल कंपनी ने काम समेटा तो यह मोबाइल टावर बंद हो गया था। यहां कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और धीरे-धीरे करके मोबाइल टावर का सारा सामान चुराकर ले गए मात्र स्टैंड ही रह गया था। इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस को शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज कर ली है।

👉👉👉 लालू यादव से मुलाकात के बाद चिराग से मिले राजद नेता श्याम रजक

टावर के सभी उपकरण जैसे टावर, उसके अंदर लगे शेल्टर SMPS, स्टेवलाइजर, एयर कंडीशनर, अंदर लगे एएनसीयल उपकरण आदि चोरी गए हैं। बहरहाल अब पुलिस घटना स्थल के आसपास रास्ते में CCTV कैमरों की फुटेज से तलाश करेगी। जिससे चोरों का कोई सुराग लग सके।

Related posts

मुर्गी की टांग तोड़ने पर मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमी ने किया सुसाइड तो लड़की को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लोगों ने जबरन शव से भरवा दी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

नाव पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन भी नाव में बैठकर हुई विदा – देखें

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

लालू यादव से मुलाकात के बाद चिराग से मिले राजद नेता श्याम रजक - MP Sidhi News July 12, 2021 at 1:27 pm

[…] 👉👉👉 अजब गजब : मोबाइल टॉवर हो गया चोरी,पुलिस … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!