22.1 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

बहू के साथ मारपीट करने वाली आरोपिया सास को 06 माह के कारावास एवं जुर्माने की सजा

न्‍यायालय न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन द्वारा बहू के साथ मारपीट करने वाली आरोपी सास प्रेमवती गुप्‍ता पति बाल्‍मीकि गुप्‍ता निवासी पोस्‍ता को 06 माह के कारावास एवं 500/-रूपये के अर्थदण्‍ड की सजा से दण्डित किया गया।


मामले का विवरण –

दिनांक 31.05.2011 को फरियादिया रानी गुप्ता पति प्रवीण गुप्ता निवासी पोस्ता ने रामपुर नैकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास ने उसके साथ आम तोडने की बात को लेकर मुक्के व घूसों से मारपीट की, जिससे फरियादिया के हाथ की गदेली में चोट आयी। जिस पर रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा धारा 323, 34 भादिव के तहत अपराध क्र. 289/11 पंजीबद्ध करके प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां शासन की ओर से प्रकरण में सषक्त पैरवी करते हुए सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विक्रम कुमार दुबे ने आरोपिया को दोषी प्रमाणित कराया।

Related posts

आदिवासियों के समर्थन में आगे आये अजयसिंह,कहा कि गोंड परियोजना का बाँध जालपानी में ही बनेगा बाँध के नये स्थान का विरोध करूंगा, भले ही कुर्बानी हो जाए

MP SIDHI NEWS TEAM

बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण तत्काल रोकें शेरों के मूवमेंट से लोगों की जान को होगा खतरा

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, नेशनल लोक अदालत 11 सितंबर को

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!