29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

आदिवासियों के समर्थन में आगे आये अजयसिंह,कहा कि गोंड परियोजना का बाँध जालपानी में ही बनेगा बाँध के नये स्थान का विरोध करूंगा, भले ही कुर्बानी हो जाए

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह आज सीधी जिले के सोनगढ़ में प्रस्तावित नये बाँध स्थल के विरोध में वहां धरने पर बैठे आदिवासियों के समर्थन में शामिल हुए| उन्होंने आन्दोलन कर रहे आदिवासियों से कहा कि मैं वायदा कर के जा रहा हूँ कि कुछ भी हो जाए, सोनगढ़ में बाँध नहीं बनेगा| गोंड वृहद् सिंचाई परियोजना के लिए बाँध बनेगा तो पूर्व स्थल जालपानी में ही बनेगा जहां दो सौ करोड़ रुपया पहले ही खर्च हो चुका है| भले इसके लिए हमारी कुर्बानी हो जाए, मैं पूरे जूनून से इस काम को करूँगा|

अजयसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की मंशा सही नहीं है| केवल एक व्यक्ति को फायदा पहुँचाने के लिए बाँध स्थल जालपानी से सोनगढ़ ले जा रहे हैं| उनके ख़ास आदमी को कोयले की खदान आवंटित हुई है और जालपानी में बाँध बनने से खदान का काम नहीं हो पायेगा| इसलिए काम शुरू होने के बाद बाँध को अचानक सोनगढ़ ले जा रहे हैं| वैसे तो बाँध की जरुरत ही नहीं है| यदि जरुरत भी है तो वह जालपानी में ही बने|

सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह कोई भी योजना बनाते थे तो अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाते थे| गरीबों और आदिवासियों का हित उनके प्राथमिकता क्रम में रहता था| उनसे तो किसी ने नहीं कहा था कि एक बत्ती कनेक्शन दो, झुग्गी झोपड़ी के पट्टे दो या आदिवासियों को तेंदूपत्ता बोनस दो| लेकिन उन्होंने अपने विवेक से ऐसी योजनायें बनाई जिनमें सिर्फ और सिर्फ गरीबों का भला हुआ है|

अजयसिंह ने कहा कि चुनाव में शिवराजसिंह के व्यक्ति की हार के बाद वे इतने बौखला गए कि उन्होंने 2008 में सीधी के दो टुकड़े कर दिए| सिंगरौली जिला बना दिया| बड़ी बड़ी बातें कही कि सिंगरौली को सिंगापुर बना दूंगा| सिंगरौली सिंगापुर बना क्या? अलबत्ता उनका घर जरुर सिंगापुर बन गया| भाजपा सरकार बातें बड़ी बड़ी करती है| कभी अनाज दे दिया तो कभी लोगों को आवास का लालच दे दिया| लेकिन गरीबों का काम धेले का नहीं करते| चुनाव में मशीन का खेल होता हो या कुछ और आखिर में वोट भाजपा को चले जाते हैं| उत्तरप्रदेश इसका उदाहरण है| इसलिए आप सब से मेरा आग्रह है कि चुनाव के समय आपको बहुत सावधानी के साथ अच्छी पार्टी के अच्छे व्यक्ति का चुनाव करना है|

सिंह ने कहा कि सर्वे में बाँध स्थल सिंगरौली के जालपानी में तय किया गया| सैंकड़ों पेड़ काट दिए गए| ठेकेदार को प्रशासकीय स्वीकृति के बाद दो सौ करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया| इसलिए कुछ भी हो जाए , बाँध तो जालपानी में ही बनेगा| मैं भोपाल और दिल्ली तक शांतिपूर्ण तरीके आदिवासियों की मांग औचित्य के साथ रखूँगा|

Related posts

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर हुआ शानदार स्वागत

MP SIDHI NEWS TEAM

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 28 हजार रूपये का ईनाम घोषित…..

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में भाजपा के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर बसपा प्रत्याशी रहे विवेक कोल ने थामा भाजपा का दामन , समर्थकों में खुशी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!