18.6 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में युवती की हत्या, सीहोर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

इंदौर से बिलासपुर जा रही इंदौर-बिलासपुर डाउन नर्मदा एक्सप्रेस संख्या 08233 के डी-3 स्लीपर कोच में मंगलवार रात को एक युवती का चाकू से गला रेतकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की खून से लथपथ इस युवती पर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंडी थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मंडी टीआइ मनोज मिश्रा ने बताया कि इंदौर निवासी मुस्कान हाड़ा (27) नर्मदा एक्सप्रेस 08233 की डी3 स्लीपर कोच में सवार होकर अपने भाई से मिलने भोपाल आ रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शुजालपुर-सीहोर के बीच घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

यात्रियों को लेकर जा रही ट्रेन सीहोर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे रात साढ़े 10 बजे समाचार लिखे जाने तक खड़ी रही। पुलिस ने कोच के अंजान छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मंडी टीआइ मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ पता नहीं चला है।

पुलिस ने फोन पर मृतका के घरवालों से बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस कोच में बैठे अन्य यात्रियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ एक युवक भी सफर कर रहा था जो अब फरार है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है।

मच गई अफरा तफरी

पुलिस के अनुसार ट्रेन में मृत पड़ी मुस्कान को यात्रियों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई थी। एसपी एसएस चौहान ने पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भिजवाया। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान बताया जा रहा है कि कोच के अंदर दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। उनको इसकी भनक तक नहीं लगी और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

Related posts

पानी के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चली तलवारें व फरसे

MP SIDHI NEWS TEAM

नशे में धुत लड़कियों की कार ने डिलीवरी बॉय की ले ली जान

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना समीक्षा बैठक में हुआ बड़ा फैसला, महाराष्ट्र आने-जाने वाली सभी बसों को किया गया प्रतिबंधित…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!