25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

आज सीधी में कांग्रेसजनों पर दर्ज मामले तत्काल वापस हों शासन का यही रवैया रहा तो होगा आन्दोलन-पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह

मैं बिजली, खाद्यान्न समस्या और कोरोना आपदा में शासन की विफलता को लेकर आज सीधी में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना देने कांग्रेस विधायक श्री कमलेश्वर पटेल और अन्य कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्वारा अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने की घोर भर्त्सना करता हूँ।

ये सभी कांग्रेस जन 20-25 की सीमित संख्या में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए जनता की समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए धरना दे रहे थे जो कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है| यह उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही मोदी शासन के 7 साल पूरे होने पर सीधी में सैकड़ों की संख्या में कोविड गाइड लाइन का खुला उल्लंघन करके जश्न मनाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की| वहीं कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए धरना देने वाले कांग्रेसजनों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करके जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दोहरे मापदंड और कांग्रेसजनों को डराने धमकाने की कार्यवाही को कभी भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

मेरी मांग है कि आज सीधी में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए धरना देने वाले सभी कांग्रेसजनों द्वारा की गई मांगों पर शासन तत्काल कार्यवाही करे और उनके विरुद्ध दर्ज मामले तत्कात वापस लिए जायें| यदि शासन का यही रवैया रहा तो हमें आन्दोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related posts

इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1.30 लाख तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

कबाड़वाले से उज्जैन जिले के गांव में जबरदस्ती लगवाए जय श्रीराम के नारे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!