28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedसीधी दपर्ण

पानी के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चली तलवारें व फरसे

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाने में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब 4 लोग खून से लथपथ थाने पहुंचे। इसे देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती करा दिया। जहां उन चारों का इलाज जारी है। एक व्यक्ति की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए
रेफर कर दिया है।


सीधी जिले की रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम भितरी में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया, जिसकी वजह से दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं बल्कि दूसरे पक्ष में तलवार और फरसे से हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज रामपुर नैकिन अस्पताल में चल रहा है।


थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायलों में अजय साकेत (28), मदन साकेत (70), मानवती साकेत (65), रामकली साकेत ( 35 ) हैं। इन चारों व्यक्तियों को इलाज के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल भेज दिया है, जहां एक व्यक्ति अजय साकेत को रीवा के लिए रेफर कर दिया है। घायल रामकली साकेत ने बताया है कि मेरे साथ मारपीट करने वालों में मेरे ही परिवार के छोटे साकेत, लल्ली साकेत, विकास साकेत एवं सोनू साकेत हैं।

रामपुर नैकिन अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भितरी के वार्ड नंबर 1 के रहने वाले साकेत परिवार आपस में हैंडपंप में पानी भरने को लेकर झगड़ा करने लगे। झगड़े की वजह से 4 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें रामपुर नैकिन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिनमें से एक व्यक्ति की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है, उसे रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Related posts

अतिथि शिक्षक वर्ग 01 रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

ददरी में चौहान बस कंडक्टर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मर्डर की आशंका जांच में जुटी कुसमी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!