29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर के नौलखा क्षेत्र में लगी भीषण आग,एक युवक की झुलसने से हुई मौत

इंदौर में आज सुबह हुई एक आगजनी की घटना में एक युवक की जिंदा जल जाने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार शहर के नौलखा इलाके में आज सुबह भीषण आग लगी। इस आग ने एक रेस्टोरेंट, एक मेडिकल स्टोर एक ऑप्टिकल सहित लाइब्रेरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में एक व्यक्ति की जिंदा जल जाने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि नौलखा चौराहे पर आरके हॉस्पिटल के सामने खालसा बिल्डिंग में आग लग गई है। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लीगो के अनुसार रेस्टोरेंट्स से आग की लपटे बाहर आई और देखते ही देखते पास ही में अव्वल मेडिकल, विजन ऑप्टिकल और ऊपर की तरफ बनी लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी जोन सहित जूते की दुकान को भी चपेट में ले लिया। लगभग 2 घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की टीम बिल्डिंग के अंदर पहुंची तो वहां एक युवक का जला हुआ शव मिला। शुरुआत में उसकी पहचान चौकीदार बंसी के रूप में की जा रही थी लेकिन बाद में पता लगा कि वह हरवंश सिंह का शव है। दरअसल बिल्डिंग के मालिक हरबंस सिंह है। जबकि वहीं पर उनके भाई रेस्टोरेंट्स चलाते हैं। हरवंश सिंह केयरटेकर के रूप में काम संभालते थे।

तेजी से फैली आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया । पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनहानि के अलावा कितने माल का नुकसान हुआ अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई है।

Related posts

पीट-पीटकर युवक की हत्या:पति-पत्नी और भतीजे ने युवक को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

बीजेपी नेता मिश्रीचंद गुप्ता व अन्य सदस्यों की जमानत खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!