25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना से जीतने का केवल वैक्सीन ही उपाय है

जिला चिकित्सालय में पदस्थ नेत्र विशेषज्ञ डॉ० लक्ष्मण पटेल ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद ही कोरोना वायरस से जीता जा सकता है। उन्होंने कहा की इस महामारी के दौर में कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवाने के बाद भी मुझे संक्रमण जैसे लक्षण महसूस होने लगे थे। जांच कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी मैंने कोरोना का ट्रीटमेंट लिया और सामान्य उपचार से घर पर रहकर स्वस्थ हो गया। यदि टीके नहीं लगे होते तो मैं भी बहुत सारे मरीजों की तरह जीवन रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा होता। मेरी आंखों के सामने जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में अच्छे स्वस्थ युवा से लेकर प्रौढ़ तक बेहतर उपचार के साथ ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, रेडमेसिविर इंजेक्शन आदि सभी प्रयासों के बाद भी नहीं बचाए जा सके। वहीं पर जिन लोगों को सिंगल डोज टीका लगा हुआ था वो सभी उन्हीं व्यवस्था और दवाओं के साथ स्वस्थ हो गए।

इसलिए जिन लोगों के मन में जरा सा भी टीके के प्रति भय अथवा कोई संदेह है वो अपने मन से इस बात को निकाल दें और अविलंब टीका लगवाने का कार्य करें। टीका लगने के बाद हरारत जैसे बुखार, शरीर में थोड़ा दर्द या टीका लगने के स्थान में थोड़ा दर्द हो सकता है। यह सब स्वाभाविक प्रक्रिया है और शरीर में एंटीबॉडी का विकास होना दर्शाता है।

डॉ० पटेल ने यह भी बताया कि बी.पी, शुगर, किडनी रोग, कैंसर के मरीजों जोकि 45 वर्ष से अधिक आयु के हैं उनको कोविड का टीका लगवाना अति अनिवार्य है। वर्तमान में जो मृत्यु के प्रकरण सामने आए हैं अधिकांश बी.पी, शुगर, गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे और टीका विहीन होने के कारण कोविड उपचार मैं दवाये कारगर नहीं हो सकी।

इसलिए सभी से अपील है कि यदि कोरोना से अपने आप को सुरक्षित रखना है तो अपने घर परिवार वालों को, जान पहचान वालों को सभी को टीका लगवाने के लिए बताएं और उनको टीका लगवाने में सहयोग करें।

Related posts

16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए सीधी में लगा कोरोना कर्फ्यू, सिर्फ आवश्यक कार्यो के लिए मिली छूट….

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना में युवा कांग्रेस ने बढ़ाए मदद के हाथ, जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर का किया आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

मारपीट के आरोपीगण को सजा एवं जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!