27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

उमा भारती का दर्द- शिवराज ने किया अनबोला, मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं बात

शराबबंदी को लेकर लगातार मुखर हो रही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने ट्वीट के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। उमा ने ट्वीट में लिखा है कि शिवराज ने उनसे बात करनी बंद कर दी है और मीडिया के माध्यम से बात कर रहे हैं।शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही उमा भारती पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक कर के हमले बोल रही हैं।

पहले भोपाल में शराब की एक दुकान पर पत्थर फेंक कर और उसके बाद दो दिन पहले एक ट्वीट के माध्यम से महिलाओं से शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अपील करने वाली उमा भारती ने ताजा ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बातें की है। उमा ने ट्वीट में लिखा है “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मेरे बड़े भाई  शिवराज सिंह चौहान जी से 1984 से मार्च 22 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे। शिवराज जी ऑफिस जाते समय या मेरे हिमालय प्रवास के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन करते थे। मैंने शिवराज जी से 2 साल हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है। अब बात बाहर सामने आ गई है तो भाई ने अनबोला क्यों कर दिया है और मीडिया के माध्यम से बातें क्यों करने लगे हैं।”

उमा ने ट्वीट में आगे लिखा है  शिवराज सिंह जी ने परसों कहा है कि लोग शराब पीना बंद कर दें तो मैं शराब की दुकानें बंद कर दूंगा। जब लोग शराब पिएंगे ही नहीं दुकानें चलेंगे ही नहीं तो वह खुद ही बंद हो जाएंगी। अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए तो पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है या तो कानून व्यवस्था का सवाल है।

उमा ने सुझाव देते हुए लिखा है “हमें अभी शुरुआत यहां से करना चाहिए आहातो में शराब परोसने की व्यवस्था हम तुरंत बंद कर दें। स्कूल अस्पताल मंदिर एवं अन्य निश्चित स्थानों के पास शराब की दुकानें भी बंद हो। घर-घर शराब पहुंचाने की घिनौनी व्यवस्था तुरंत रुके। जहां महिलाएं या नागरिक विरोध करें वहां दुकाने ना खोली जाएं। इन्ही ने तो हमारी सरकार बनाई है।””पहले इतना कर ले फिर जो वैध और उचित स्थान पर शराब की दुकानें हो वहां फोटो के साथ हार्डिंग लगे कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होते हैं। फिर जागरूकता अभियान चले जिसमें सभी धर्मों के साधु संत सामाजिक संस्थाएं व मेरे एवं शिवराज जी की तरह सभी दलों के नेता शामिल हो।”

कांग्रेस का समर्थन

कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि उमा जी का कहना है कि उनके शिवराज जी से 84 से लेकर मार्च 22 तक सम्मान व स्नेह के संबंध रहे तो क्या अब उनके शिवराज जी से स्नेह व सम्मान के संबंध नही है , बड़ा सवाल….? कांग्रेस ने भी तो शिवराज जी के इस संकल्प पर सवाल उठाये थे, बात तो सही है कि जब लोग शराब पीना ही बंद कर देंगे तो शराब की दुकान तो अपने आप बंद हो जायेगी।उमा भारती जी के सुझाव अच्छे है , कांग्रेस उसका समर्थन करती है।क्या शिवराज जी ने अब उमा भारती जी से अनबोला कर दिया है…?

Related posts

पुलिस ने आज किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से पति को मरवा डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

हल्दी मेहंदी लगाने के लिए बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली महिला मंडल ने भोलेनाथ को हल्दी मेहंदी लगाई आज होगा मंडप

inishantthakur@gmail.com

पहली से पांचवी के स्कूलों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!