27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

अपनी ही पार्टी के मंत्री को सांसद ने बताया मूर्ख, बोले- इन्हें पार्टी में शामिल करना शायद गलती

गुना शिवपुरी क्षेत्र से बीजेपी सांसद केपी यादव ने प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को मूर्ख बताया है। दरअसल सिसोदिया ने दो दिन पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना से बीजेपी की जीत को जनता की भूल बताया था जिसे लेकर यादव ने उन पर निशाना साधा है।

लगातार सांसद का चुनाव जीत रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को 2019 के लोकसभा चुनाव में धराशाई करके बीजेपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचने वाले सांसद के पी यादव गुस्से में है। गुस्से की वजह बनी है महेंद्र सिंह सिसोदिया का दो दिन पहले दिया गया मंच से बयान जिसमें वे ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार की पीड़ा को सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता से गलती हो गई।

दरअसल उस समय कांग्रेस के टिकट पर लड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हार गए थे। बाद में परिस्थितियां बदली और सिंधिया ने बीजेपी का दामन थाम राज्यसभा के रास्ते केंद्रीय मंत्री का पद भी पा लिया। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंच से यह भी कहा था कि महाराज आप बड़े हैं, बड़प्पन दिखाते हुए माफी का भाव रखें।

के पी यादव का कहना है कि महेंद्र सिंह सिसोदिया का यह बयान एक मूर्ख का बयान है जिसे यह भी नहीं पता कि बीजेपी मैं रहकर बीजेपी की जीत के बारे में उसे भूल बताना सही है या नहीं। इससे भी एक कदम आगे बढ़ कर के पी यादव ने सिसोदिया को 2020 में बीजेपी में शामिल करने पर भी सवाल खड़े कर दिए।

केपी ने कहा कि अब तो ऐसा लगता है कि 2020 में महेंद्र सिंह सिसोदिया जैसे लोगों को भाजपा में शामिल करना शायद भूल थी। कांग्रेस महेंद्र सिसोदिया पर केपी यादव के इस कटाक्ष पर मजे ले रही है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया है कि एक बार फिर बिकाऊओ के खिलाफ टिकाऊओ का मोर्चा खुल गया है।

Related posts

मानवता शर्मसार : मक्के के खेत में मिला नवजात शिशु

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में बेकाबू कोरोना, आज 77 नए केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर, सीएम का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

उमा भारती का दर्द- शिवराज ने किया अनबोला, मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं बात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!