22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

हल्दी मेहंदी लगाने के लिए बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली महिला मंडल ने भोलेनाथ को हल्दी मेहंदी लगाई आज होगा मंडप

बदनावर । महाशिवरात्रि को लेकर नगर में चारों तरफ उत्साह का माहौल हैं। शिवरात्रि के दिन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से नगर में शिव बारात निकाली जाएगी जीसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार एवं हल्दी लगाकर महिलाओं द्वारा प्रतिदिन भगवान के भजन किये जा रहा है। यात्रा संयोजक चेतन नांगल ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर घर घर जाकर शिव बारात में शामिल होने के लिए धर्म प्रेमी जनता को आमंत्रित किया जा रहा है। 25 सो से अधिक लोगों को बारात में शामिल होने के लिए कार्ड वितरित किए गए हैं। शिवरात्रि को लेकर पिछले कई दिनों से महाकाल मंडल द्वारा तैयारी की जा रही है। मंगलवार को महिला मंडल द्वारा लक्ष्मी मंदिर सरस्वती कॉलोनी से केसरिया ड्रेस पहनकर नगर में बैंड बाजों के साथ  हल्दी पिठी लगाने के लिए नगर में शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर महाकाल मंडल द्वारा महिलाओं का स्वागत किया मंदिर पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को हल्दी पीठी लगाकर मंगल गीत गाए गए। पिपलेश्वर मंदिर से यात्रा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान बैजनाथ महादेव को हल्दी पी ठी लगाकर महिला मंडल ने मंगल गीत गाए एवं भगवान के पंडाल में नृत्य किया बुधवार को भोलेनाथ का मंडप होगा। महाशिवरात्रि के दिन श्याम 4 बजे से 8 बजे तक नगर में शिव बारात निकाली जाएगी शोभायात्रा में इंदौर की नृत्य पार्टी भगवान के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। दो बेंड, एक डीजे एवं 15 ढोल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे साथ ही कलाकार गोवर्धन सिंह पंवार द्वारा भगवान भोलेनाथ एवं अन्य देवी देवताओं की वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शिवबारात में भगवान भोलेनाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसके पहले सुबह से ही बैजनाथ महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक किया जाएगा रुद्राभिषेक के साथ में भगवान भोलेनाथ की महाआरती एवं महाद्वीप प्रसादी का भी वितरण किया जाएगा। महाकाल मंडल के अध्यक्ष मुकेश सोनी एवं संरक्षक प्रजेंट भट्ट ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से शिव बारात में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related posts

मध्यप्रदेश में बढ़ा कोरोना का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़ी, एमवायएच मार्च्युरी के बाहर लग रही लाशों की कतारें…

MP SIDHI NEWS TEAM

राशन वितरण का टाइम टेबल घोषित, मार्च में लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

भैंस चराने को लेकर हो गई लठमार,एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी कुल्हाड़ी व फरसे से किया हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!