24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

केन्द्रीय बजट अमीरों और उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है सरकार -अजयसिंह

सीधी I पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट किसान, युवा, निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार और कर्मचारी विरोधी है। इससे सभी निराश हैं और अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। यह बजट केवल अमीरों और उद्योपतियों को फायदा पंहुचाने पर केंद्रित है।

सिंह ने कहा कि इस बजट ने किसानों को सबसे ज्यादा निराश किया है। वे अपनी मांगों को लेकर साल भर से आंदोलन कर रहे थे। झूठे आश्वासन देकर उनका आंदोलन समाप्त करवाया। अब न तो एमएसपी पर कानून बनाने की बात बजट में है और न ही व्यापारियों से शोषण से किसानों को बचाने के लिए कोई उपाय किये गए हैं| जाहिर है कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और ध्वस्त करना चाहती है। बजट में इनकम टैक्स में छूट के कोई प्रावधान नहीं हैं। युवा भी निराश हैं क्योंकि इस बजट से बेरोजगारी और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पूरी तरह निराशाजनक है| इस बजट में कर्मचारियों के हित में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार का ध्यान सिर्फ टैक्स वसूली के साथ ही उद्योगपतियों को कैसे ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जा सके इस पर केंद्रित है| इस बजट से महंगाई और बढ़ेगी|

Related posts

उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर लाठी और तलवार से लैस ग्रामीणों ने किया हमला, मुश्किल से बची जान

MP SIDHI NEWS TEAM

बस चालक से मारपीट करने बाले आरोपी को जिला न्‍यायालय ने दी सजा लगया इतने रुपये का जुर्माना……

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सांसद बैठक : साध्वी प्रज्ञा की मौजूदगी में नड्डा ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, सिंधिया ने लूटा ‘मजमा’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!