23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए नई गाइडलाइन:होम आइसोलेशन में 7 तरह की गोलियां रखनी जरूरी, गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज, कम लक्षण वालों को भेजा जायेगा कोविड सेंटर

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार तेज हो गई है। ऐसे में अस्पतालों में सीमित संसाधनों को ध्यान में रखकर सरकार ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें होम आइसोलेशन के नियम में बदलाव किया गया है,जिसके अनुसार घर में रहकर इलाज कराने वालों की निगरानी के लिए जिला कोविड एवं कमांड सेंटर को नई किट सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार, बड़े अस्पतालों में गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेड उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि कम लक्षण वाले मरीजों का इलाज केविड सेंटर में ही किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 24 मार्च की स्थिति का हवाला देकर कहा है, प्रदेश में एक्टिव केस 10 हजार हो गए हैं, लेकिन वायरस की प्रकृति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। लिहाजा, संक्रमण की तीव्रता व गंभीरता में कमी पाई जा रही है। ऐसे में मृत्यु दर में अनुपातिक बढ़ोतरी नहीं हो रही। हालांकि एक्टिव केस बढ़ने के कारण अस्तपालों में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर युक्त बेड का उपयोग करने को कहा गया है।

जारी र्निर्देश में कहा गया है, इलाज के दौरान जिन मरीजों की हालात स्थिर रहती है, उन्हें लंबे समय तक बड़े अस्पतालों में भर्ती रखे जाने से एक ओर सीमित संसाधनों का अनावश्यक उपयोग होता है, वहीं दूसरी ओर गंभीर लक्षण वाले जरूरतमंद मरीजों को बेड उपलब्ध कराने में कठिनाई होती है। ऐसे में बड़े जिलों में जहां मेडिकल कॉलज हैं, वहां बेड उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए होम आइसोलेशन वाले मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए अनुभव के आधार पर निर्णय लिया जाए। होम आइसोलेशन और अप रेफडल मापदंड नए निर्देश के मुताबिक जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उनमें लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। भले ही उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा जाएगा, लेकिन कोविड सेंटर उनकी सतत निगरानी करेगा। इस दौरान घर में ही दवा से लेकर जरूरी उपकरण और दवा उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित भी किया जाए। यदि होम आइसोलेशन के दौरान मरीज में लक्षण दिखाई देने लगें, जैसे बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम या सांस लेने में दिक्कत आए, तो उसे कोविड सेंटर में भर्ती किया जाएगा।

10 दिन में होम आइसोलेशन समाप्त होगा,

होम आइसोलेशन में 7 तरह की गोलियां रखनी जरूरी है।पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद यदि मरीज घर में ही है और 10 दिन तक लक्षण दिखाई नहीं देते या 3 दिन तक बुखार नहीं आने पर होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त की जाएगी, लेकिन उसे अगले एक सप्ताह तक घर में ही रहना होगा।

Related posts

OBC आरक्षण पर शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, आयोग को मिले ये महत्वपूर्ण निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के केस,सीएम शिवराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका : 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!