29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

1अप्रैल से खुलेंगी या नही स्कूलें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा संकेत…..????

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूल नहीं खुलेंगे-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऐसी परिस्थिति में स्कूल नहीं खोले जा सकते।

सरकार फिर से एक बड़ा फैसला लेने जा रही,जिसमें फिर से स्कूलों को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है।मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जैसे कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, लगातार कोरोना केस में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी परिस्थिति में स्कूल को खोला जाना सही नहीं है।

23 मार्च से पूरे प्रदेश में कोरोना के लिए अभियान चलाया जाएगा-शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 23 मार्च से पूरे प्रदेश में कोरोना के लिए अभियान चलाया जाएगा जहां सभी शहरों में सायरन बजाया जाएगा। वही सुबह 11:00 बजे 2 मिनट के लिए जो जहां खड़ा है। वही रुकेगा। वही मास्क पहनने के संकल्प लिए जाएंगे। शाम 7:00 बजे शहरों में दोबारा सायरन बजेगा।

मेरी होली-मेरे घर का नारा दिया जा सकता-

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में होली को लेकर भी बैठक की जाएगी।जहां मेरी होली-मेरे घर का नारा दिया जा सकता है। बढ़ते संक्रमण में होली बाहर नहीं खेली जाएगी।

Related posts

दमोह में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन,1 जून से नहीं होगा अनलॉक

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमित बीजेपी नेता को नियम का उल्लंघन करना पड़ा भारी,पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को लेकर बड़ा फैसला , आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!