25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्यसीधी दपर्ण

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी का दो दिवसीय दौरा कल आएंगे रीवा

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी अपने दो दिवसीय दौरे पर 13 मार्च को रीवा आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी 12 मार्च को रात 10:00 बजे भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 13 मार्च को प्रातः 8:00 बजे रीवा पहुंचेंगे I अध्यक्ष गिरीश गौतम 8.20 बजे सर्किट हाउस राजनिवास पहुंचेंगे। अध्यक्ष प्रात: 9 बजे राजनिवास से कार द्वारा प्रस्थान कर 9.30 बजे ग्राम लक्ष्मणपुर एवं 10.30 बजे ग्राम माड़ौ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। अध्यक्ष गिरीश गौतम 11 बजे माड़ौ से प्रस्थान कर बैकुन्ठपुर पहुंचेंगे। बैकुन्ठपुर में अध्यक्ष नागरिक अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन रायल पैलेस में प्रात: 11.30 बजे किया गया है।
इसके बाद अध्यक्ष गिरीश गौतम 12.30 बजे बैकुन्ठपुर में तीरथ गुप्ता के निज निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे। वे एक बजे बैकुण्ठपुर से प्रस्थान कर 1.30 बजे ग्राम दोहा तथा 2.15 बजे उमरी मोड़ पहुंचकर आम नागरिकों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। अध्यक्ष गिरीश गौतम दोपहर 3.15 बजे सिरमौर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 5 बजे रनगढ़ के लिये प्रथान करेंगे। रनगढ़ में अध्यक्ष सुरेन्द्रमणि जी के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे। अध्यक्ष शाम 7 बजे रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अध्यक्ष गिरीश गौतम 14 मार्च को पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी से भेट करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। अध्यक्ष गिरीश गौतम रात 8 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 173 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 343 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में सब्जी की दुकान हटवाने गई पुलिस पर फूटा आक्रोश, महिलाओं ने किया पथराव, भागे अधिकारी वीडियो हुआ वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!