24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लॉकडाउन का उल्लंघन कर आई बरात का पुलिस ने किया स्वागत, कराई मेंढक कूद,वीडियो वायरल

कोरोना काल में शादियों को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं जिसमें बारातियों और मेहमानों की संख्या भी नियत की गई है। लेकिन अब भी कई लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला भिंड में सामने आया जहां एक शादी में 500 से ज्यादा लोग शामिल होने पहुंचे। इस बात की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, पुलिस ने वहां पहुंचकर न सिर्फ अपना डंडा चलाया बल्कि उनसे मेंढक कूद भी करवा दी।

👉👉👉 ये भी पढ़ें कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब देश में व्हाइट फंगस की एंट्री, पटना में मिले 4 मरीज, यह ब्लैक फंगस से ज्यादा घातक मचा हड़कंप.

भिंड के ऊमरी में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में बुधवार को एक शादी होने जा रही थी। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए इसमें 500 से ज्यादा मेहमानों को बुलावा भेजा गया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि शादी समारोह में भीड़ जुटी है तो वो मौके पर पहुंची। पुलिस को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद 300 से अधिक लोग बचकर भागने लगे। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया और फिर उन्हें जो सजा दी वो कभी नहीं भूलेंगे। पुलिस ने इन लोगों को सड़क पर मेंढक की तरह चलने का फरमान सुनाया। इस मेंढक कूद के दौरान जिसने बचने की कोशिश की उसपर पुलिस के डंडे भी चले। वीडियो में दिख रहा है कि खेत के किनारे रास्ते पर लोग मेंढक कूद कर रहे हैं और जो ठीक से आदेश का पालन नहीं कर रहा उसपर पुलिस डंडे भी चला रही है। इसी के साथ पुलिस ने दूल्हे सहित टैंट मालिक पर एफआईआर भी दर्ज की है।

Related posts

बजट में विजन का अभाव, अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का ध्यान नहीं रखा किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों, कर्मचारियों, पेंशनर्स को ठगा गया-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेम कहानी का दुखद अंत, ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, 4 km तक ट्रेन से लटके रहे शव

MP SIDHI NEWS TEAM

किसानों के लिए बड़ी खबर, आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन

MP SIDHI NEWS TEAM

4 comments

खाद्यान्न उठाव एवं भंडारण में लापरवाही पर जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी - MP Sidhi News May 20, 2021 at 7:26 pm

[…] 👉👉👉 लॉकडाउन का उल्लंघन कर आई बरात का पुलिस…. […]

Reply
अब घर बैठे खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच, 250 रुपए की किट,ICMR ने निर्देशों के साथ किट को दी मंज़ूरी - MP Sidhi News May 20, 2021 at 8:34 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें लॉकडाउन का उल्लंघन कर आई बरात का पुलिस…. […]

Reply
मोहल्ले वालों को गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा,गोलगप्पे खिलाता रहा कोरोना संक्रमित ठेले वाला, एक ही व May 20, 2021 at 10:09 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़ें लॉकडाउन का उल्लंघन कर आई बरात का पुलिस…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!