29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

पहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी ‘मोदी है तो मुमकिन है’ -सांसद रीती 

सीधी । प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे-ऐसे काम और निर्णय हुए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए थे, लोग उनकी सिर्फ कल्पना ही करते थे। विरोधी दलों के कटाक्षों और तमाम आशंकाओं-कुशंकाओं के बावजूद प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें संभव कर दिखाया। लेकिन कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन के मामले में अब देश ने जो उपलब्धि हासिल की है उसने सारी दुनिया में देश के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, वैक्सीनेशन में सहयोग करने वाली स्वयसेवी संस्थाओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा समर्पण का डंका बजा दिया है। सारी दुनिया भी अब यह मानने लगी है कि ‘मोदी है, तो मुमकिन है’। 

उक्त आशय के उद्दगार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे होने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मानव श्रंखला और कोरोना फाइटर्स के सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की विशेष उपस्थित मे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि सीधी लोकसभा सांसद श्री मती पाठक ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन को राष्ट्रीय गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों की लगन, देशवासियों के समर्थन और इन सबसे बढ़कर प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कुशल नेतृत्व का परिणाम है। सासंद श्रीमती पाठक ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में जब सारी दुनिया में दुख, निराशा और घबराहट का वातावरण था, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वदेशी वैक्सीन के बारे में सोचा और अपने इस विचार को साकार करने के लिए देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन दिया, संसाधन उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री के भरोसे को सही साबित करते हुए देश के वैज्ञानिकों ने जितने कम समय में कोरोना की प्रभावी वैक्सीन तैयार की यह वास्तव में एक गर्व करने वाली सक्सेज स्टोरी है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में टीकाकरण में भारत ने रचा विश्व इतिहास – इन्द्र शरण

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि देश में वैक्सीन तैयार करने से लेकर 100 करोड़ टीके लगने तक की अवधि में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का रवैया निराशाजनक रहा है। इन लोगों ने अपने ही वैज्ञानिकों की क्षमताओं पर सवाल उठाकर देश का अपमान किया। वैक्सीन को कभी भाजपा की वैक्सीन कहा, तो कभी उसकी क्वालिटी पर सवाल उठाकर देश को बदनाम किया। लेकिन विपक्ष की इन तमाम कोशिशों के बावजूद देश के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी तथा देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा जताया और भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश बन गया है, जिसमें 100 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। जिला अध्यक्ष श्री चौहान  ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी, देश में सबसे अधिक टीकाकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा टीकाकरण के मामले में नं.1 प्रदेश बनने पर मध्यप्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। 

एक अरब वैक्सीनेशन होने पर युवा मोर्चा ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ कर्मियों का किया सम्मान – प्रमोद 

इसके साथ ही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक सहित सभी पार्टी विधायकों सहित भारतीय जनता पार्टी के उन लाखों कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया और स्वास्थ्य विभाग को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने टीकाकरण को एक जनआंदोलन बना दिया और अपनी जान जोखिम में डालकर उसमें सफलता हासिल की। हमें कोरोना फाइटर्स पर गर्व है।

स्थानीय पूजा पार्क में सैकड़ों लोगों की मानव श्रंखला बना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिले की जनता जनार्दन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया । बाद में भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान , सासंद श्री मती रीती पाठक, मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो ने जिला कोविड सेंटर पहुंच कर कोरोना फाइटर्स का अभिनन्दन किया और उनके जज्बे को सलाम किया । 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्षो में रविचंद्र सिंह परिहार,देवकुमार सिंह चौहान, बद्री मिश्र, जिला महामंत्री विवेक कोल, डाॅ मनोज मिश्रा, जिला मंत्री  अमित प्रधान, सुनितरानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, दिलीप सिंह, अखिल सिंह, जयशंकर द्विवेदी, अजय चौबे, गजराज सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, निशांत मिश्र, पुष्पराज सिंह चौहान, मनिला सिंह चौहान, किरण सिंह सेंगर, विभा शर्मा, तुषार द्विवेदी, मीनाक्षी मिश्रा, रामराज गुप्ता, वैकुंठ सिंह, सुनील सिंह सनी,अजय मिश्र, सतीश तिवारी, मनीष सिंह, महेंद्र यादव, शिवम द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, कौशलेंद्र सिंह  विक्रमादित्य मिश्र, प्रदीप शुक्ल, अरुण सिंह, मदन गुप्ता, हितेश गुप्ता ,अनिल गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुनील सिंह ,बृजभूषण मिश्र, प्रयाश उपाध्याय, मुकेश पाण्डेय,विनोद जायसवाल, पंकज मोर्या, सोनू वर्मा, विकाश तिवारी, संजय सोनी, सुबेदास यादव, विकाश मौर्य, रामसिया द्विवेदी, धीरज मिश्र, निराला गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

13 शहरों में आज से सिनेमा, स्विमिंग पूल ,रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बंद साथ ही सार्वजनिक होली में भी प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री सईद अहमद के मुख्य अतिथि में 8 अगस्त को होगी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

मैहर सतना चित्रकूट फोर लेन प्रस्ताव निरस्त करना विंध्य भूमि के साथ छल, 26 सौ करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को घटाकर 328 करोड़ करना धार्मिक आस्था पर प्रहार, शिवराज सिंह मूल प्रस्ताव को लागू करायें -अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!