25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, मध्य प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार

मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलने वाला है, इसके लिए 30 मार्च को शिवराज सरकार 30 मार्च को रोजगार दिवस मनाने जा रही है। उद्योग आयुक्त एवं सचिव एमएसएमई  पी नरहरि ने बताया कि प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 30 मार्च को शाम 4 बजे से रीवा में होगा। एमएसएमई मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

दरअसल, युवाओं को स्वयं का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप अब 30 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम रीवा जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा।पहले यह कार्यक्रम 29 मार्च को होने वाला था। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चेनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा एवं इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। रोजगार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण पत्र सांकेतिक रूप से प्रदाय किए जाएंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग 30 मार्च को स्वीकृति वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

अबतक के कार्यक्रम

  • गत 25 फरवरी को शहडोल में हुए राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के फलस्वरूप प्रदेश के इंदौर जिले में 36 हजार, जबलपुर जिले में 23 हजार, सतना जिले में 21 हजार और ग्वालियर एवं सागर जिले में 20-20 हजार युवाओं को स्व-रोजगार का लाभ मिला है।
  • गत माह के रोजगार दिवस से लेकर इस माह में अब तक तीन सप्ताह की अवधि में 1 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
  • इसके पहले 12 जनवरी को हुए रोजगार दिवस के फलस्वरूप सवा 5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
  • करीब दो माह की अवधि में 11 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर राशि वितरण की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

धुम्मा में आयोजित युवा चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट अजय सिंह राहुल के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

‘ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है, मरीजों की भर्ती नहीं हो सकेगी’ हॉस्पिटल ने लगाया बोर्ड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!