27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा उलटफेर, पहली बार LIC से आगे निकल गई यह कंपनी

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने रेगुलर प्रीमियम पॉलिसीज के मामले में एलआईसी को पछाड़ दिया है। कंपनी ने नई व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसीज से 3,416 करोड़ रुपये जुटाए।

  • रेगुलर प्रीमियम पॉलिसीज के मामले में पिछड़ गई LIC
  • दिसंबर में एलआईसी से आगे निकली एसबीआई लाइफ
  • इंश्योरेंस मार्केट में LIC की बाजार हिस्सेदारी 57.4% रही

एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। लेकिन पहली बार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने रेगुलर प्रीमियम पॉलिसीज के मामले में एलआईसी को पछाड़ दिया है। दिसंबर में इस कंपनी का प्रीमियम एलआईसी से ज्यादा रहा है। एसबीआई लाइफ ने नई व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसीज से 3,416 करोड़ रुपये जुटाए, जो दिसंबर 2023 की तुलना में 16.7% अधिक है। दूसरी ओर इस सेगमेंट में एलआईसी का कलेक्शन पिछले साल के 3,111 करोड़ रुपये से 15% कम होकर 2,628 करोड़ रुपये रह गया।

एलआईसी का दिसंबर में प्रीमियम पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी गिरावट के साथ 22,981 करोड़ रुपये रह गया है। सबसे बड़ी गिरावट ग्रुप सिंगल प्रीमियम पॉलिसीज से आई, जो पिछले साल के 17,601 करोड़ रुपये से घटकर 8,191 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद एलआईसी ने दिसंबर 2024 में 13,523 करोड़ रुपये के कुल नए व्यवसाय प्रीमियम के साथ सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपनी बढ़त बनाए रखी, जो कि 30,218 करोड़ रुपये के इंडस्ट्री प्रीमियम का 44% है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी

एसबीआई लाइफ की प्रीमियम में बढ़ोतरी दिसंबर में भी जारी रही। बीते महीने यह 15% बढ़कर 5,307 करोड़ रुपये हो गई। इससे महीने के लिए इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 17.5% हो गई। अप्रैल से दिसंबर तक, एसबीआई लाइफ ने 9.5% बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो एचडीएफसी लाइफ के 8.2% और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के 5.5% से ज्यादा है। दिसंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2024 के लिए पूरी लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रीमियम में 21% की गिरावट देखी गई। अप्रैल-दिसंबर की अवधि के लिए एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 57.4% रही, जो पिछले साल के 58.8% से थोड़ी कम है।

Related posts

नेशनल हाईवे 39 में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

अब UPI इस्तेमाल करना हुआ और भी आसान, बिना इंटरनेट कर पाएंगे डिजिटल भुगतान

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!