29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

15 सितंबर से मध्य प्रदेश में खुलेंगे सभी कॉलेज, लेकिन पहला डोज लगवाना जरूरी

उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में कहा, प्रदेश के सभी कॉलेज 15 सितंबर से खोल दिए जाएंगे। यादव ने बोला, कॉलेज में अभी 50 % स्टूडेंट्स ही कॉलेज आएंगे, जबकि शेष 50 % बच्चे ऑनलाइन ही क्लास अटेंड करेंगे। शिक्षकों के साथ छात्रों और स्टाफ का शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है। जरूरी हुआ तो कॉलेजों में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में कहा,  प्रदेश के सभी कॉलेजों को अधिकार दिए गए हैं, कब कौन सी क्लास लगाएंगे, कॉलेज इसका निर्णय खुद कर सकता है। आवश्यक हुआ तो कॉलेजों को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से भी अनुमति ले सकते हैँ।

छात्रावास का निर्णय 1 सितंबर को

प्रदेश में छात्रावास खोलने को लेकर निर्णय आगामी 1 सितंबर को भोपाल में होने वाली बैठक के दौरान लिया जाएगा। गौरतलब है कि छात्रावास भी लंबे अंतराल से बंद हैं। स्कूल खुलने के साथ ही छात्रावास भी खोलने की संभावना जताई जाने लगी है।

Related posts

10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें डाउनलोड, देखें टॉपर्स की लिस्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

लंबे समय से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में आदिवासी वोट बैंक पर सियासी दलों की नजर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!