29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण के चलते बैंकों ने बदला समय, 22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 बजे से 3 बजे

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैंकों ने काम के समय में भी बदलाव कर दिया गया। अब बैंक दिन में सिर्फ चार घंटे के लिये ही खुलेंगे। इस दौरान केवल चार प्रकार की सेवाएं ही ग्राहकों को मुहैया कराई जाएंगी। यह आदेश 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) ने बैठक कर बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ये फैसला लिया है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कई बैंकों में कर्मचारी भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में यह फैसले लिये गए। बैठक में बैंकों के समय में बदलाव और सेवाओं को लेकर फैसले लिये गए। 22 अप्रैल से पूरे बैंक रोजाना सिर्फ चार घंटे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही काम करेंगे। इन चार घंटों में भी सिर्फ नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरिंग, सरकारी लेन देन के अलावा फंड ट्रांसफर, आरटीजीएस, नेफ्ट का काम होगा। यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक चलेगी।

Related posts

अवैध रेत तस्करी ऑडियो वायरल के मामले में आरक्षक हुआ सस्पेंड,टीआई को शौकज नोटिस की गई जारी, डीएसपी रैंक के अधिकारी जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट…

MP SIDHI NEWS TEAM

शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच में दोषी पाए जाने या अयोग्य पाए जाने वाले या भ्रष्टाचार में संलिप्त होने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

MP SIDHI NEWS TEAM

अपने कर्मों से चुनाव हारा कांग्रेस का विधानसभा प्रत्याशी-कांतिलाल भूरिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!