28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

रीवा जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : दुष्कर्मी के आरोपी महंत सीताराम दास के घर में चला सरकार का बुलडोजर किया जमींदोज, सीएम ने दिए थे निर्देश

मध्यप्रदेश के रीवा जिले मे राजनिवास मे दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले ढ़ोगी हबसी महंत सीताराम के गिरफ्तारी के बाद रीवा जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। महंत सीताराम के घर को प्रशासन व पुलिस की टीम ने जमींदोज कर दिया है। इस बात को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भरे मंच से कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई महज 24 घंटे के भीतर रीवा पुलिस ने की है।

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प, रीवा एस.एस.पी. नवनीत भसीन के निर्देशन में गुढ़ क्षेत्र में स्थित महंत का घर ढहा दिया गया है। आपको बता दें कि आरोपी के रीवा जिले की गुढ़ क्षेत्र के गुढ़वा ग्राम में स्थित पक्के मकान को प्रसासन ने गिरा दिया है। समर्थ त्रिपाठी बीते दिनों राजनिवास के कमरा न. 4 में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मुख्य आरोपी है। जिसे कल सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया था और प्रशासन ने उस पर कार्यवाही करते हुए उसके मकान को जमींदोज कर दिया। अब देखना यह है कि क्या इसी प्रकार अन्य आरोपियों के मकानों पर भी रीवा जिला प्रशासन का बुलडोजर चलेगा जिन्होंने उस युवती को बाबा के सामने परोस दिया था या फिर यह कार्यवाही सिर्फ दुष्कर्मी महंत तक ही सीमित रहती है। क्योंकि इस अपराध में चारो आरोपी बराबर के हिस्सेदार हैं और इसलिए अब देखना यह है कि क्या इन पर कार्यवाही भी समान रूप से की जाएगी।

महंत के साथी भी निशाने पर

आपको बता दें कि महंत सीताराम के साथी भी रीवा जिला प्रशासन के निशाने पर है, महंत के हिस्ट्रीसीटर साथी विनोद पाण्डेय का भी घर जमींदोज करने की योजना तैयार की जा रही है ऐसी चर्चा है। इसके अलावा उसके साथ वारदात को अंजाम देने वाले चेलो को भी नहीं बक्शा जाएगा। महंत का बुढ़वा स्थित मकान गिरने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

1500 वर्गफीट में बना था मकान

आपको बता दें कि रीवा जिला प्रशासन द्वारा महंत सीताराम दास के जिस मकान में कार्रवाई की गई है वह करीब 1500 वर्गफीट में बना हुआ है, इस मकान में कोई रहता नहीं था, बताया गया कि महंत के माता-पिता भोपाल में रहते हैं। इस घर को जमींदोज कर दिया गया है। अन्य आरोपियों के भी मकान में बुलडोजर चलाया जाना है।

Related posts

मध्यप्रदेश में यह कोरोना की तीसरी लहर का संकेत तो नहीं, जानिए

MP SIDHI NEWS TEAM

बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, धूं-धूं कर 7 बसें जलकर खाक

MP SIDHI NEWS TEAM

बच्चों के विवाद में चली गोलियां, महिलायें घायल, पुलिस बल तैनात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!