प्रदेश में बढ़ते संक्रमणको देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महाराष्ट्र से आने जाने वाली यात्री बसों पर रोक लगाई गई है। जहाँ निर्देशों का पालन न करते हुए महाराष्ट्र से एक बस बुराहनपुर सीमा से प्रदेश में आ रही थी जिसका एक ट्रक से भिडंत हो गई। रविवार सुबह इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुरहानपुर के समीप 6:00 बजे घटी इस घटना में 8 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। बस और ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द बस संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

