28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

स्व.सरोज सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

सीधी : यूपीए सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल स्व.अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी एवं अभिमन्यु सिंहऔर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की माता श्रीमती सरोज सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर चुरहट में स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस कमलेंद्र सिंह डब्बू,आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिंह ने राव सागर तालाब में स्व.सरोज सिंह की समाधिस्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें स्मरण किया।

आपको बता दे को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में 2019 को दिल्ली में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया गया था।अब जब कोविड 19 के दौर में पूरे भारत मे हाहाकार मचा हुआ है तब भी उनके चाहने वाले कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने आज चुरहट के रावसागर में स्थित समाधि स्थल पर पंहुचे।

Related posts

ददरी में चौहान बस कंडक्टर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मर्डर की आशंका जांच में जुटी कुसमी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतिम दिन युवा मोर्चा ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

MP SIDHI NEWS TEAM

लगभग 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार रूपए कीमती 12 क्विंटल 14 किलो गांजे के साथ 25 लाख रुपए कीमती ट्रक कुल 1करोड़ 46लाख 40 हजार रुपए का माशरुका किया गया जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!