
राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात को देखते महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है. नए आदेश के मुताबिक महाराष्ट्र में एक जून तक लॉकडाउन रहेगा. नए आदेश के साथ सरकार ने इस बार कुछ नए नियम भी बनाए हैं. इसके अलावा पुराने नियम पहले की तरह जारी रहेंगे. सरकार ने महाराष्ट्र में एंट्री के लिए कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य कर दिया है। नए गाइडलाइन्स की मुताबिक आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव होने पर ही लोगों को एंट्री मिलेगी ,जो महाराष्ट्र में प्रवेश के 48 घंटे पहले की होनी चाहिए।
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में 816 मरीजों की मौत हुई और 46,781 नए मरीज मिले। अब राज्य में कुल पॉजिटिव केस 52.2 लाख हो गए हैं। मृतकों का कुल आंकड़ा 78,007 तक पहुंच गया है।मुंबई में भी मौतों की संख्या बढ़ी है। इसको लेकर बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चिंता जाहिर की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि मुंबई में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मौत की दर (डेथ रेट) 0.6% थी, जो 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बढ़कर 1.14% तक पहुंच गई।
👉👉👉 लाशों पर सियासत : पन्ना की रुंज नदी में तैरती दिखीं लाशें, कमलनाथ ने पूछा सरकार से सवाल.

1 comment
[…] […]