
जबलपुर : नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद दल की अगुवाई में टाउन हाल गांधी प्रतिमा के सामने रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवा, ऑक्सीजन की कालाबाजारी और अस्पतालों की लापरवाही के चलते कोरोना पीड़ितों की जो मौतें हुई हैं, उसके विरोध में एक दिवसीय धरना दिया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के इस घड़ी में कुछ अस्पताल और दलाल पैसों की भूख मिटाने के लिए कोरोना पीड़ित परिवारों को नकली दवा, इंजेक्शन और ऑक्सीजन बेचकर अपनी जेबे भर रहे हैं।
पार्षदों ने इस दौरान कलेकटर को संबोधित डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार को अपनी मांग पत्र भी सौंपा। इस धरने में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक विनय सक्सेना, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, पूर्व पार्षद तेज कुमार भगत, मुकेश राठौर, संजय बघेल, सगुफ्ता उस्मानी, गुड्डू नबी, जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, नरेश राठौर, संजू बारी, आमीन आदि उपस्थित थे।

1 comment
[…] […]