32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना उपचार के लिए बिस्तरों, ऑक्सीजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था अपने-अपने क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर जुट जाएं मंत्रीगण-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों की आपात बैठक ली शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में उपचार के लिए अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं, इंजेक्शन आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। हर जिले में कोविड केअर सेंटर बनाए जा रहे हैं। भविष्य की व्यवस्थाओं के लिए सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों से भी अनुबंध किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री गण अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने, उपचार आदि की व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाएं। हमें हर हालत में कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकना है तथा हर कोरोना मरीज़ का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करना है।
शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में मंत्री परिषद के सदस्यों की आपात बैठक ले रहे थे। बैठक में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, विश्वास सारंग, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, अरविंद भदौरिया, विजय शाह, भारत सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर उपस्थित थे।


शासकीय अस्पतालों में 60% तथा निजी अस्पतालों में 47% बिस्तर खाली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के उपचार के लिए जिलों के सरकारी अस्पतालों में कुल 60% तथा निजी अस्पतालों में 47% बिस्तर खाली हैं। शासकीय अस्पतालों में 17492 बिस्तर भरे हुए हैं, वहीं निजी अस्पतालों में 13250 बिस्तर भरे हुए हैं। भोपाल में शासन द्वारा जेके एवं पीपुल्स अस्पताल को अनुबंधित कर लिया गया है। मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया कि पीपुल्स अस्पताल में कोरोना इलाज के लिए 150 बिस्तर खाली हैं।


67% मरीज होम आइसोलेशन में
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के कुल मरीजों में से 67% मरीज होम आईसोलेशन में है तथा 33% मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 18% ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 8% आईसीयू में है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 30 हज़ार है।
अब ऑक्सीजन की 180 मेट्रिक टन उपलब्धता
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता 60 एम. टी. थी, जिसे 3 गुना बढ़ाया गया है। अब हमारे अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता 180 एम. टी. है, जो कि पर्याप्त है।
हर जिले में कोविड केअर सेंटर
कोविड अस्पतालों के अलावा हर जिले में कोविड केअर सेंटर भी बनाए जा रहे हैं, जिनमें कोरोना के मरीजों की देखभाल की जाएगी। कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं के लिए हर ज़िले को दो-दो करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई है।
50000 रेमडीसिविर इंजेक्शन के आर्डर
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के उपचार के संबंध में 50,000 रेमडीसिविर इंजेक्शन के आर्डर दे दिए गए हैं तथा इंजेक्शन आना भी प्रारंभ हो गए हैं। आगे भी इनकी पर्याप्त आपूर्ति बनी रहेगी। इन्हें शासकीय तथा अनुबंधित अस्पतालों में नि:शुल्क लगाया जाएगा।
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की बेहतर व्यवस्था
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की भी अच्छी से अच्छी व्यवस्था की जा रही है। जिला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से इनकी पूरी देखभाल की जा रही है। दिन में कम से कम 2 बार इनसे बात करने तथा आकस्मिक निरीक्षण करने के भी निर्देश जिलों को दिए गए हैं।
जिला स्तर पर सिटी स्कैन मशीन
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था की जा रही है। इसके संबंध में टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों से चर्चा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनके द्वारा प्रत्येक जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से बातचीत की गई है तथा उनसे कहा गया है कि वे अपने जिले की परिस्थितियों के अनुरूप कोरोना संक्रमण को रोकने की रणनीति बनाकर उस पर अमल करें। पूर्ण लॉकडाउन के स्थान पर छोटे-छोटे क्षेत्रों में लॉकडाउन को प्राथमिकता दी जाए। माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं।

Related posts

पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविन्द सिंह का वीडियो आया सामने, कहा कर रहा हूँ खुद को सरेंडर, पुलिस कर रही जांच

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्वीट कर फंसे जीतू पटवारी, शिवराज-नरोत्तम ने की कमलनाथ की तारीफ

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक पहुंचा कोरोना, रुद्र पूजन करने वाले पुजारी चंद्रमोहन की कोरोना संक्रमण से मौत…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!