
सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवम् थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को 02 दिवस के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।
मामला विवरण
दिनांक 22 अप्रैल 2021 को थाना कोतवाली में एक मामला आया जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामला पंजीबद्ध होते ही कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपी की पड़ताल में जुट गई । मुखबिर तंत्र तथा तकनीकी दक्षता एवं अथक प्रयास के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवम् पूछताछ की गई, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा आरोपी को शक था की महिला का कहीं और भी प्रेम प्रसंग चल रहा है , इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने पहले महिला के मुंह पर हाथ से वार किया एवं उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दिया । पूछताछ के बाद वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आज दिनांक को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
उपरोक्त समस्त कार्यवाही में, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार , उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक राकेश राजपूत, प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर , आरक्षक आजाद खान तथा सुनील बागरी एवं साइबर सेल सीधी से आनंद कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
