29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की विस्तारित बैठक हुई संपन्न


सीधी । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में 05 जुलाई सोमवर को दोपहर 12 बजे जवाहर कांग्रेस भवन अर्जुन कांप्लेक्स सीधी बैठक संपन्न हुई।बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई कोविड – 19 राहत आउटरीच कार्यक्रम,मंडलम एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटियों का विकेंद्री करण/पुनर्गठन, नगर पालिक क्षेत्र अंतर्गत व्याप्त समस्याओ को लेकर नगर पालिका सीधी का घेराव,कोविड़ बीमारी अथवा स्वाभाविक मृत्यु से प्रभावित लोगों की शोक श्रद्धांजलि।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता जी ने कहा संगठन को जमीन से लेकर ऊपर तक मजबूत करने की आवश्यकता है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा सभी मंडलम और सेक्टर में नए ढंग से पुनर गठन होगा सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा नगर पालिक की अवस्थाओ एवं भ्रष्टाचार को लेकर नगर पालिक का धरना प्रर्दशन किए जाने पर जोर दिया।जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का मंच संचालन संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया।आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी बैठक में प्रमुख जन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, नगर पालिक पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री कुमुदनी सिंह, आदिवासी नेत्री धौहानी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी कमलेश सिंह,रंजना मिश्रा,आनंद मंगल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ओमकार सिंह,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू,अरविंद तिवारी,राजकुमार सिंह, रतिभान पटेल,सरदार अजीत सिंह,विक्रम सिंह,भानु पांडेय,दयाशंकर पांडेय,संदीप उपाध्याय,अशोक कोरी,दीपक मिश्रा कमलेंद सिंह डब्बू,प्रवेश सिंह,शंकर्षन सिंह, पंकज गुप्ता,रमेश सिंह,राघो गुप्ता,राणा प्रताप सिंहकमलेश्वर सिंह,ब्लाक अध्यक्ष रामविलास पटेल,बैजनाथ सिंह,अरविंद तिवारी संकट,डा.महेंद्र तिवारी, सुंदरलाल सिंह,प्रदीप दीक्षित,किसान कांग्रेस जगदीश मिश्रा,अब्दुल समद,सवाईलाल सिंह, राजेन्द्र साकेत,राजबहादुर सिंह,आशु सिंह,वरुण गुप्ता,संदीप द्विवेदी,जिले मे रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,जिला कांग्रेस समस्त पदाधिकरी,समस्त ब्लाक,मण्डलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकरीयो, सभी संगठन के पूर्व पदाधिकरी एवं वरिष्ठ तथा विशिष्ठ जन, नगरीय निकाय के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related posts

12 घंटे में चोरी का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

पानी के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चली तलवारें व फरसे

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले के बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिवस तक होम क्वारेंटाइन करना होगा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!