29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का क्वारेन्टीन होना अनिवार्य,सभी ग्राम पंचायतों में की गई है व्यवस्था-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से 7 दिवस के लिए क्वारेन्टीन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है, इसमें बाहर से आने वाले व्यक्तियों का भी योगदान रहा है। सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्वारेन्टीन सेंटर की व्यवस्था की गई है जहाँ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

👉👉👉 पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाये आरोप, बोले बिना राजनीतिक संरक्षण इतने बड़े पैमाने पर नकली इंजेक्शन का कारोबार संभव नहीं.

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनके घरों में पर्याप्त जगह है , उन्हें होम क्वारेन्टीन भी किया जा सकता है, किंतु उनके द्वारा भी निर्देशों का कड़ाई से पालन हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा समस्त सचिवों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी व्यक्तियों की जानकारी संधारित की जाए जो जिले के बाहर से आ रहे हैं तथा उन्हें अनिवार्य रूप से 7 दिवसों के लिए क्वारेन्टीन किया जाए। जो भी व्यक्ति उक्त निर्देशों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

👉👉👉 पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताया शोक.

विवाह कार्यक्रमों पर कड़ाई से लगाएं रोक

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि 30 मई तक जिले में विवाह कार्यक्रमों सहित सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में वैवाहिक कार्यक्रमों के होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। कलेक्टर द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि वैवाहिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराएं। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

Related posts

प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष का बूथ विस्तारक अभियान में लगातार 15 वें दिन तूफानी दौरा जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM

सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उसका लाभ सुनिश्चित करें -इंद्रशरण 

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!