28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

अवैध नशे के कारोबारियों पर सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही. 254 शीशी नशीली सिरप एवं मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

सीधी : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जमोडी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने अवैध रूप से नशीली सिरप का परिवहन करने वाले आरोपी अनीश प्रताप उर्फ विक्की सिंह पिता रावेन्द्र सिंह वैश्य निवासी पहाड़ी मझीयार थाना मऊगंज तथा एक विधि के प्रतिकूल बालक को 254 शीशी नशीली सिरप परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है तथा विधि के प्रतिकूल बालक को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह रवाना किया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 सिंधिया के बाद जितिन भी हुए भाजपाई, नाराज चल रहे पायलट को रोकना अब कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

मामला थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में कमर्जी तरफ से सीधी आ रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल चलाने वाला व्यक्ति अपने आगे एक सफेद रंग की बोरी में नशीली सिरप रखे हुए हैं जिसे वह विक्रय करने के लिए जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी जमोड़ी द्वारा घेराबंदी कर ज्ञान धर्मकांटा के पास रोका गया एवं मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्ति के आगे रखी सफेद रंग की बोरी को खुलवा कर देखा गया तो उसमें नशीली सिरप मौजूद थी। जिसके परिवहन या विक्रय के संबंध में कागजात चाहे जाने पर नहीं प्राप्त हुआ जिस पर आरोपी अनीश प्रताप उर्फ विक्की सिंह पिता रावेन्द्र सिंह वैश्य निवासी पहाड़ी मझीयार थाना मऊगंज को हिरासत में लेकर बरामद माल को जब्त कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल करा दिया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा, आरक्षक दिनकर दुबे, अभिषेक मिश्रा.राहल रवि. सतेंद्र सिंह,आरक्षक चालक वीरेंद्र मिश्रा तथा थाना कोतवाली से आर0 सुनील बागरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

निमंत्रण में गए युवक का मिला शव, चार दिन बाद नदी में पड़ा मिला शव।परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली पुलिस की थाने के अंदर की फोटो हुई वायरल, थाने में पत्रकार के उतरवाए कपड़े,जाने पूरे पूरे घटनाक्रम पर पीड़ित और पुलिस का क्या कहा है….

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस की बड़ी लापरवाही चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

ग्राहक की पंसद के हिसाब चोरी करता था लग्जरी गाडियां‚ पुलिस ने किया गिरफ्तार - MP Sidhi News June 9, 2021 at 8:13 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 अवैध नशे के कारोबारियों पर सीधी पुलिस … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!