25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने में कारगर है वैक्सीन – कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

                                                    कलेक्टर ने सभी से वैक्सिनेशन की अपील की,

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय है वैक्सिनेशन। अभी तक जिले में वैक्सीन के 92 हजार से अधिक डोज लगाए गए हैं, किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 18 से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पूर्व में भी टीकाकरण को लेकर सभी का सहयोग मिला है। हमें कोविड संक्रमण से पूर्णतः मुक्त होने के लिए सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना आवश्यक है, जो जन सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने अपील की कि सभी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में सहयोग करें तथा अपने संपर्क में आने वाले 18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करें।इसके विषय में लोगो को जागरूक करें तथा अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करायें। टीकाकरण के प्रति एक सकारात्मक वातावरण निर्मित करें।

👉👉👉 पात्र हितग्राहियों को होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण,12 से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान.

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर पुलिस कर्मियों को फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल किया गया था। अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाए गए हैं, कुछ को मेडिकल कारणों से टीकाकरण नहीं हो पाया है। पुलिस कर्मियों के टीकाकरण का प्रतिशत 95 से अधिक है, जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। अभी तक जिले में पुलिस के भी 115 जवान एवं अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे, इसलिए संक्रमण का अधिक प्रभाव नहीं हुआ। सभी का ऑक्सीजन लेवल 95 से ऊपर ही था और सभी स्वस्थ हो गए हैं।

👉👉👉 बाहर से आने वाले व्यक्तियों का क्वारेन्टीन होना अनिवार्य,सभी ग्राम पंचायतों में की गई है व्यवस्था-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी.

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने बताया कि जिले में अभी तक वैक्सीन के 92 हजार 663 डोज लगाए जा चुके हैं, हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज 6 हजार 72, द्वितीय डोज 4 हजार 833, फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम डोज 2 हजार 553, द्वितीय डोज 2 हजार 25, 18 वर्ष से अधिक के 530 को प्रथम डोज, 45 जव 60 वर्ष के 31 हजार 765 को प्रथम डोज, एक हजार 481को द्वितीय डोज तथा से 60 वर्ष से अधिक के 39 हजार 697 को प्रथम डोज एवं 2 हजार 787 को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। जिला चिकित्सालय में भर्ती 121 व्यक्तियों में से 20 व्यक्तियों को एक डोज तथा 5 को दोनों डोज लगे हैं, इनकी हालात अन्य व्यक्तियों की तुलना में अच्छी है। आईसीयू में भी टीकाकृत एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोविड के संक्रमण को रोकने में कारगर है, टीकाकृत व्यक्तियों में संक्रमण का कम से कम प्रभाव होता है। हमें बिना किसी देरी के अपना टीकाकरण कराना चाहिए।

Related posts

जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड का हुआ उद्घाटन

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत ओवरहा में मनाई गई,सरदार पटेल की जयंती एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि

MP SIDHI NEWS TEAM

जादू टोना के शक पर हुई मौत को लेकर परिजनों ने शव को बहरी चौराहे पर रख किया चक्का जाम

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!