
सीधी । लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक ने शिवराज सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने वाला बताया। इस बजट में बेटियों के लिए शानदार पढ़ाई करने के लिए स्कूटी योजना लांच की गई है। खेलों के लिए का बजट 3 गुना करते हुए 738 करोड़ का कर दिया गया है। प्रदेश के विकास के मूलभूत अधोसंरचना सड़क, रेल, पानी , कृषि, बिजली के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया है। शानदार बजट पेश करने पेश करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री देवड़ा जी का अभिनंदन है।
