प्राचार्य शासकीय आदर्श उ.मा.वि. चुरहट ने जानकारी देकर बताया है कि संस्था शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट जिला सीधी में अतिथि शिक्षक वर्ग 01 विषय गणित का पद रिक्त है। इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 10.03.2021 तक आवेदन पत्र संस्था में सायं 05 बजे तक जमा कर सकते हैं। सीटीईटी एवं बीएड डिग्रीधारी को वरीयता दी जावेगी तथा संबंधित विषय से स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है।
