29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

पात्र हितग्राहियों को होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण,12 से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान

सीधी : अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि जिले में सार्वजनिक प्रणाली अंतर्गत नियमित उपभोक्ताओं को अप्रैल, मई एवं जून 2021 का एक मुश्त खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जाना है। उसी के साथ पीएमजीकेएबाई खाद्यान्न 05 किलों प्रति सदस्य दो माह का एक मुश्त निःशुल्क वितरित किया जाना है जिसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाकर 12, 13, 14, एवं 15 मई को पूर्व में पदस्थ नोडल अधिकारियों की उपस्थिति मे वितरण किया जावेगा।

👉👉👉 बाहर से आने वाले व्यक्तियों का क्वारेन्टीन होना अनिवार्य,सभी ग्राम पंचायतों में की गई है व्यवस्था-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी.

जिला प्रशासन की ओर से सभी उचित मूल्य की दुकानें समय पर खुलने के लिए निर्देशित किया गया है तथा सभी नोडल एवं अन्य अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पात्रता अनुसार खाद्यान्न उचित मूल्य दुकानों से प्राप्त करें। सांसद, विधायक तथा गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं समस्त मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम का प्रचार- प्रसार कराने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

Related posts

महिला मोर्चा की जिला बैठक सम्पन्न : देव दुर्लभ कार्यकर्ता ओ दम पर भारत की साख विश्व स्तर पर बढ़ रही – इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 196 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 201व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह-सीनियर सिटीजन को रेल किराए में छूट तत्काल शुरू की जाए,देश के खिलाड़ियों, युवाओं, पत्रकारों,किसानों और शहीदों की विधवाओं की भी छूट बहाल करें

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!