29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
खेतीमध्यप्रदेश

₹20,000 की लागत से शुरू करें यह खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपए की इनकम

मात्र 20 हजार रूपए की लागत से आप शुरू कर सकते हैं, लेमन ग्रास या कहें नींबू घास की खेती और कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा हर महीने। PM नरेंद्र मोदी भी अपने शो मन की बात में इस बिजनेस के बारे में चर्चा कर चुके हैं, कि यह कितना किफायती व्यापार है। PM नरेंद्र मोदी जी कहते हैं, कि नींबू घास की खेती से देश का किसान वर्ग खेती में ना केवल सक्रिय भूमिका निभा रहा है बल्कि अच्छी कमाई भी कर रहा है, साथ ही देश की तरक्की में अपना अद्वितीय योगदान भी दे रहा है।

क्या पैदा होता है लेमन ग्रास की खेती से

लेमन ग्रास/नींबू घास मुख्य रूप से oil के लिए की जाती है, जिसकी मार्केट में भारी डिमांड रहती है। इस तेल का उपयोग soap, medicine, cosmatic items इत्यादि में किया जाता है।

खासियत

  • इसे शुष्क स्थानों पर भी किया जा सकता है।
  • इस खेती के लिए किसी भी प्रकार की विशेष खाद की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • इसे एक बार लगा देने पर यह 4 से 5 वर्ष तक फसल देती रहती है।

यह भी पढ़ें – मिशन अस्पताल में हंगामा एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इस खेती के लिए अनुकूल मौसम

विशेषज्ञों द्वारा नींबू घास की खेती का सही समय फरवरी से जुलाई के बीच बताया गया है। एक बार बुवाई करने के बाद इसकी कटाई 7 से 8 बार की जा सकती है। प्रत्येक चौथे या पांचवे महीने में इसकी कटाई होती है और निकलने वाला oil मार्केट में 1500रुपए प्रति लीटर तक के दाम में बिकता है। जहां एक गट्ठे नींबू घास से एक लीटर तेल आसानी से निकल सकता है।

नींबू घास से होने वाली कमाई

एक हैक्टेयर खेती लगभग 150 लीटर तेल का उत्पादन करती है। जो की हर कटाई पर प्राप्त होता है। अब आप ही कैलकुलेट कीजिए, है चौथे से पांचवे महीने 150 लीटर तेल जिसकी मार्केट रेट 1500 रुपए तक है, जिसमे आपकी लागत मात्र 20 हजार रूपए रही, तब प्रति लीटर के हिसाब से आपका मुनाफा कितना रहा।

Related posts

दोस्ती में दगा : बच्चों को टॉफी लेनें भेज दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म

MP SIDHI NEWS TEAM

विन्ध में राजनीतिक फिजां बदल चुकी है विधानसभा में कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत मिलेगा मैं अगला चुनाव जोरशोर से लडूंगा और जीतूंगा-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पिता की मौत से गुस्साए युवक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तोड़ा,सप्लाई लाइन डेमेज कर स्टाफ से अभद्रता की,पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!