24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमेरा विंध्य

आकांक्षा योजना से जन-जातीय वर्ग के 346 विद्यार्थियों को मिली सफलता

सीधी:-प्रदेश के जन-जातीय विद्यार्थियों को उच्च व्यावसायिक शिक्षा जैसे आईआईटी, एम्स, नीट, क्लेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये जन-जातीय कार्य विभाग की आर्थिक सहायता से संचालित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। यह संस्थाएँ प्रदेश के 4 संभागीय मुख्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर से संचालित की जा रही हैं।इस वर्ष इन कोचिंग केन्द्रों से आकांक्षा योजना में जेईई मेन्स में 122, जेईई एडवांस में 34, नीट में 86 एवं क्लेट में 104 जन-जातीय विद्यार्थियों को प्रवेश पाने में सफलता मिली है। इस वर्ष इन केन्द्रों में 800 जन-जातीय विद्यार्थियों को कोचिंग दिलाये जाने का कार्यक्रम विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसके लिये वर्ष 2021-22 के बजट में 10 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इन कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेने वाले जन-जातीय वर्ग के विद्यार्थियों की फीस देने का कार्य जन-जातीय कार्य विभाग द्वारा किया जाता है।

Related posts

कल 95 केंद्रों में और गर्भवती महिलाओं का 23 से होगा टीकाकरण

MP SIDHI NEWS TEAM

पिता के उपचार के लिए नर्स से गिड़गिड़ाती रही बेटी , समय पर इलाज ना मिलने पर हुई पिता की मौत, सीएमएचओ नें दिए जाँच कें निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

बैढ़न से सतना जा रही पुरुषवानी बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!