32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने थामा बीजेपी का दामन, लगाएं टिकट बेचने के आरोप

यूपी में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का मुख्य चेहरा रहीं प्रियंका मौर्य कांग्रेस में अपनी अनदेखी को लेकर हाल ही में बगावत कर चुकी थी।  कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन चला रही हैं और उन्होंने वादा किया था कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देगी। मगर ऐसा नहीं हुआ और इससे नाराज होकर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन के पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।

प्रियंका मौर्य ने कहा कि मुझको कहा गया था कि आप मेहनत कीजिए। लेकिन फिर टॉप में रहते हुए भी मुझे कांग्रेस ने मौका नहीं दिया, इस बात की मुझे शिकायत है। ऐसी पार्टी में टाइम वेस्ट करने का फिर मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।आज मात्र एक स्लोगन बनकर रह गया है।

प्रियंका मौर्य ने कहा कि मेरे चेहरे का इस्तेमाल वोटबैंक की तरह किया गया। इससे OBC, महिलाओं, मौर्य, सैनी वोटबैंक को अपनी तरफ आकर्षित किया गया। लेकिन टिकट की बात आई तो महिला के सामने पुरुष को खड़ा कर दिया। प्रियंका मौर्य ने कहा कि उनको कहा गया था कि मेहनत कीजिए, फिर उन्होंने काम किया तो टॉप में हर जगह उनका नाम था, लेकिन फिर भी टिकट नहीं दी गई।

Related posts

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला : CBSE की 10वीं की परीक्षाएं रद्द , सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टाले, इस पर फैसला 1 जून को

MP SIDHI NEWS TEAM

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देशभर में शोक लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!