29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 15 मई तक रहेंगी बंद

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 15 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश, राज्स्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 15 मई तक बंद रहेंगी । पहले इन बसों का संचालन सात मई तक स्थगित किया गया था।राज्य में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए लोकहित में यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े- प्रदेश में जमकर फल-फूल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा,पिता की डिग्री पर कोरोना का इलाज करता मिला बेटा, पेड़ के नीचे ड्रिप लगाकर चढ़ा रहा सलाइन ।

प्रदेश के परिवहन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मध्य प्रदेश ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोग 15 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से 15 मई 2021 तक मध्य प्रदेश की समस्त यात्री बस वाहनों का इन चार राज्यों की सीमा में प्रवेश तथा इन चार राज्यों की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश शुक्रवार को जारी किए गए हैं।’’

Related posts

राशन हितग्राहियों को अब करना होगा यह बड़ा काम, नई व्यवस्था लागू, मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

टलेगी बोर्ड परीक्षा की तारीख! सामने आया स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!