29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

टलेगी बोर्ड परीक्षा की तारीख! सामने आया स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश (MP) में एक तरफ जहां कोरोना (MP Corona) के मामले मैं बढ़ोतरी हो रही है। वहीं 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों (Board students) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल (MP Board) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी और 17 फरवरी 2022 से शुरू होंगी। इससे पहले आज स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder singh parmar) ने बोर्ड परीक्षा की तारीख टालने के संकेत दिए हैं।

दरअसल आज स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संकेत दिए हैं कि यदि मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार यही रही तो बोर्ड की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। स्कूल शिक्षा मित्र इंदर सिंह परमार ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है। जिस पर यह निर्णय लिया जा सके कि 18 फरवरी से पहले परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। इसके लिए आकलन किए जाएंगे।

वहीं यदि तब तक भी कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकेगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में MP Board कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा 18 फरवरी और 17 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसके लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं।

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अभी जो हालात हैं। ऐसे में 31 तारीख के बाद ही स्कूलों को खोले जाने पर संशय बरकरार है। यदि कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित की जाएगी। प्रदेश सरकार लगातार राज्य भर के और देशभर के कोरोना केसों के आकलन कर रही है। इस पर जल्द ही बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

इससे पहले एमपी बोर्ड के साथ 31 जनवरी तक प्रवेश पत्र और परीक्षा फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह के सुधार को मान्य नहीं किया जाएगा। वहीं इस वर्ष आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक प्रविष्टि ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। वहीं आंतरिक और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए ओएमआर शीट संस्था प्राचार्य और केंद्र अध्यक्ष के पास उपलब्ध होगी। इस संबंध में भी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

Related posts

एक और बड़ी जिम्मेदारी – ‘आसान नहीं है सुहास भगत सा हो जाना’

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं बोर्ड की विशेष परीक्षा का टाइम टेबल जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बने रहेंगे सचिन बिरला, सदस्यता खत्म करने की अर्जी खारिज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!