27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस को दुकानदारों ने पीट दिया, भारी बवाल का वीडियो वायरल

एमपी के सिंगरौली जिले के देवसर में दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों और अफसरों को पीट दिया है। ये लोग बाजार बंद करने गए थे। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी वहां से थाने की ओर भाग गए। उसके बाद जिला मुख्यालय से बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल के जवान भेजे गए।

सिंगरौली : एमपी के जिलों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोरोना कर्फ्यू को तोड़कर व्यापारी अपनी दुकानें खोल रहे हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम जब दुकानें बंद करवाने पहुंच रही है तो लोग हमला कर दे रहे हैं। अब सिंगरौली जिले से यह भयावह तस्वीर सामने आई है। पुलिस प्रशासन की टीम पर बाजार खोलकर बैठे लोगों ने हमला कर दिया है।

इस दौरान बाजार के लोगों ने अफसर और पुलिसकर्मियों की पिटाई की है। साथ ही उनके साथ गाली गलौज भी की है। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। उसके बाद बाजार में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना सिंगरौली जिले जियावन थाना क्षेत्र की है। पुलिस देवसर इलाके में कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए निकली थी। इस दौरान कपड़े, सब्जी सहित कई अन्य दुकानें व्यापारियों ने खोल रखी थी।

यह भी पढ़े- कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 148 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 11 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 3 और मौत

पुलिस ने इन दुकानों को बलपूर्वक बंद करवाने का प्रयास किया, जिस पर स्थानीय ग्रामीण और व्यापारी भड़क गए। इस दौरान सभी ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस को वहां से खदेड़ दिया। दुकादारों के उग्र तेवर को देखते हुए कुछ पुलिसकर्मी थाने की तरफ भाग गए। जो नहीं भाग पाए वह भीड़ के हत्थे चढ़ गए। उसके बाद जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल के जवान बाजार में भेजे गए।

यह भी पढ़े- 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने दी बड़ी राहत, प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक टालीं

मौके पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। वहीं, दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। उग्र लोगों ने वीडियो बना रहे एक युवक को भी पीट दिया है।

Related posts

जिले में कोरोना टीकाकरण में गति लाने जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी,लोगों की भ्रांतियां दूर कर सभी का करायें कोरोना टीकाकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!