
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 797 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 514 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 148 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 11 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।
अब जिले में कुल 6785 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 5521 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1224 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब मृत्यु के कुल प्रकरण 40 हो गए हैं।
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 148 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 11 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 6785
👉डिस्चार्ज 5521
👉एक्टिव केस 1224
👉 मृत्यु 40
